फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   such a big conspiracy to get girlfriend

प्रेमिका को पाने के चक्कर में रची इतनी बड़ी साजिश, खून का रिश्ता भी लगा डाला दांव पर 

Sun, 26 Mar 2017 12:20 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 26 Mar 2017 12:20 AM IST
सार

आरोपियों के चुंगल से छूटे युवक ने भाई समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई  

विज्ञापन
such a big conspiracy to get girlfriend
डेमो

विस्तार

अपनी प्रेमिका को पाने के चक्कर में एक प्रेमी ने ऐसी साजिश रची जिसकी कल्पना भी नहीं की  जा सकती। दरअसल, युवक ने प्रेमिका के परिजनों को फंसाने के लिए एक जाल बुना। लेकिन किस्मत ने उसका साथ नहीं दिया। साथ मिलता भी कैसे आखिर.. गलत कदम जो उठाया था। 
विज्ञापन


 

such a big conspiracy to get girlfriend
डेमो
हमीरपुर के मझंगवा थाना के कुल्हैंडा गांव में प्रेमिका को पाने के लिए बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या का षड़यंत्र रचा। लेकिन, वह अपह्ताओं के नशे में धुत होने से बच गया। किसी तरह बच कर निकले युवक ने थाना पहुंच घटना की जानकारी दी। इस मामले में युवक ने भाई के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है। 

कुल्हेड़ा गांव निवासी स्वदेश पुत्र दयाशंकर दीक्षित गुजरात में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था। वहां थाना मुस्करा के ग्राम के युवकों के संपर्क में आ गया। इसी बीच उसी गांव की युवती को प्रेम प्रसंग में नवंबर 2016 में भगा ले गया। इस मामले में युवती के पिता ने मुस्करा थाने में 28 नवंबर 2016 को आरोपी स्वेदश के खिलाफ अपहरण करने का मुकदमा दर्ज करा दिया। लेकिन पुलिस ने इस मामले में विवेचना में बचा दिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

such a big conspiracy to get girlfriend
डेमो
पीड़ित पिता ने बेटी की शादी थाना मझगवां के एक गांव में तय कर दी। तीन अप्रैल को शादी होनी है। इधर, शादी की जानकारी मिलते ही आरोपी स्वदेश इसी 22 मार्च को गुजरात से घर आया। और अपने छोटे भाई सतेंद्र उर्फ छोटू को विश्वास में लेकर उससे सहयोग मांगा। सतेंद्र ने पुलिस को बताया कि भाई ने उससे कहा कि वह 23 मार्च की सुबह छह बजे के बीच में अपने मोबाइल की घंटी बजाए।

उसने वैसा ही किया। वह लोग उसे वैन में डाल कर महोबा ले गए। उसके बाद मऊरानीपुर पहुंचे जहां सुनसान पुलिया के पास रुके और शराब पी। कहा कि नशे में उसके भाई स्वदेश ने साथियों से कहा कि उसे जान से मार दिया जाए तभी उसकी प्रेमिका के परिवार वाले जेल जाएंगे। यह बात सुनकर वह घबरा गया कि उसका भाई युवती को पाने के लिए उसकी हत्या करवा रहा है।

इस बीच जब सतेंद्र ने देखा कि सभी नशे में हैं तो वह हाथ पैर खोलकर भाग निकला। सतेंद्र की तहरीर पर पिछले 24 मार्च को मझंगवा थाने में स्वदेश दीक्षित व दो अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया। प्रभारी निरीक्षक घनश्याम पांडेय ने बताया कि आरोपी स्वदेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed