फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Successful hip replacement for a patient suffering from hip pain for eight years

Kanpur News: आठ साल से कूल्हे के दर्द से परेशान मरीज का सफल हिप रिप्लेसमेंट

Sat, 17 Oct 2026 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 17 Oct 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Successful hip replacement for a patient suffering from hip pain for eight years
कानपुर देहात। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय अकबरपुर में आठ साल से कूल्हे की समस्या से परेशान 55 वर्षीय मरीज का शुक्रवार को सफल टोटल हिप रिप्लेसमेंट ऑपरेशन किया गया। सरवनखेड़ा ब्लॉक के मंगटा निवासी सुनील का ऑपरेशन आयुष्मान भारत योजना के तहत निशुल्क किया गया।
विज्ञापन

सुनील पिछले करीब आठ वर्षों से कूल्हे की समस्या से जूझ रहे थे। इसके चलते उन्हें रोजमर्रा के काम करने में परेशानी हो रही थी। परिजन उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक डॉ. आरके गौतम और डॉ. शाहिद ने चिकित्सकीय परीक्षण और जरूरी जांचों के बाद हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी की सलाह दी। सहमति के बाद शुक्रवार को डॉक्टरों की टीम ने एनेस्थीसिया टीम में डॉ. मनोज निगम और डॉ. उमेश कुमार के साथ मिलकर ऑपरेशन किया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अंबरीश कुमार गुप्ता ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य जनपद के मरीजों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है। आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र मरीजों को जटिल और महंगे ऑपरेशन का लाभ निशुल्क मिल रहा है। मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ चिकित्सकों और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार से मरीजों को उपचार के लिए बड़े शहरों की ओर जाने की जरूरत कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed