फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Success requires skill and management ability

सफलता के लिए हुनर और प्रबंधन क्षमता जरूरी

Sat, 14 Oct 2017 02:00 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 14 Oct 2017 02:00 PM IST
विज्ञापन
Success requires skill and management ability
मैनेजमेंट फेस्टिवल ‘प्रबंधन 2017’ - फोटो : अमर उजाला
देश में जनसंख्या काफी तेजी से बढ़ी है। आंकड़ों पर गौर किया जाए तो मौजूदा दौर में सबसे ज्यादा जनसंख्या युवाओं की है। ऐसे में अपनी आजीविका चलाने के लिए सभी नौकरी की तरफ बढ़ रहे हैं जिसके चलते हर क्षेत्र में नौकरी के लिए प्रतिस्पर्धाएं पहले की अपेक्षा काफी ज्यादा बढ़ गई हैं। अब आसानी से कुछ भी मिलना मुश्किल है। यह बातें शुक्रवार को आईआईटी कानपुर के इंडिस्ट्रयल एंड मैनेजमेंट इंजीनियरिंग (आईएमई) विभाग में आईआईटी कानपुर के मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के प्रो. अनिंदय ने कहीं।
विज्ञापन


शुक्रवार से शुरू हुए तीन दिवसीय मैनेजमेंट फेस्टिवल ‘प्रबंधन 2017’ के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज के इस दौर में अगर आपमें हुनर, बेहतर संवाद और प्रबंधन की क्षमता है तो आप सफलता आसानी से हासिल कर सकते हैं। डॉ. देवलीना चटर्जी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन


 

आज से होंगी ये प्रतियोगिताएं 

Success requires skill and management ability
मैनेजमेंट फेस्टिवल ‘प्रबंधन 2017’ - फोटो : अमर उजाला
विश्लेषण से मैनेज करना होगा आसान
आईएमई के अध्यक्ष प्रो. राघवेंद्र सेन गुप्ता ने स्किल्ड मैनेजमेंट की जानकारी दी। बोले, मैनेजमेंट का क्षेत्र अब पहले से कहीं ज्यादा बदल चुका है। अब आपको अच्छा मुकाम हासिल करने के लिए नए तरीके से इस क्षेत्र में कोशिश करनी होगी। मैनेजमेंट में अब सबसे अहम किसी भी चीज का विश्लेषण करना है। आप किसी भी बिजनेस को शुरू करने जा रहे हैं या बाजार में किसी नए उत्पाद को पेश करना है तो सबसे पहले आपको उसका विश्लेषण करना होगा।

300 से ज्यादा कॉलेज से जुटे छात्र-छात्राएं
प्रबंधन-2017 में शामिल होने के लिए देशभर के 300 कॉलेजों के 4500 से ज्यादा छात्र-छात्राएं गुरुवार को ही आईआईटी कैंपस पहुंच गए। छात्रों ने दिनभर कई प्रतियोगिताओं में शिरकत की।

आज होगा पैनल डिस्कशन
शनिवार 14 अक्तूबर को रिफ्लैक्शंस पैनल डिस्कशन का आयोजन होगा। इसमें दि मनी माइल की को-फाउंडर मिताली मुखर्जी मॉडरेटर के रूप में शामिल होंगी। इसके अलावा वक्ताओं में इरॉस इंटरनेशनल मीडिया लिमिटेड के ग्रुप सीएफओ दिनेश मोदी, वोडाफोन इंडिया के पूर्व सीटीओ सतीश मित्तल, साउथ एशिया रेक्टि बेंकिसर के रीजनल आईएस डायरेक्टर सरजी गोपानीथन, नोवटिस के हेड ऑफ मार्केटिंग उत्सव रावत, हिंदुस्तान कोका कोला के उपाध्यक्ष राजीव रंजन और आईआईटी कानपुर की असिस्टेंट प्रोफेसर देवलीना चटर्जी शामिल होंगी।

आज से होंगी ये प्रतियोगिताएं 
ऐस (एनालेटिक्स) - मार्कोविस्ता - संचालन - वितराज - कांस्यूलर - रगंत पॉपुली -

गेम ऑफ ऑक्शन प्रबंधन में काफी कुछ सीखने को मिलता है। देशभर के बड़े विशेषज्ञ आते हैं जो तमाम मुद्दों पर खुलकर हमसे बात करते हैं। नेहा सिंह, छात्रा आईआईटी कानपुर

मैनेजमेंट सेक्टर में काफी बदलाव हुआ है। ऐसे में अब किन-किन बिंदुओं का ख्याल रखने से सफलता हासिल की जा सकती है इसकी यहां जानकारी मिलेगी। अनुराधा, छात्रा आईआईटी कानपुर

मैनेजमेंट फेस्टिवल में कई प्रतियोगिताएं होंगी। मैंने भी ऑक्शन में प्रतिभाग किया है। काफी अच्छा लग रहा है। श्रुति, छात्रा आईआईटी कानपुर

मैनेजमेंट सेक्टर में ऑपरेशन, कंसल्टिंग और आईटी को लेकर प्रोफेसर्स ने काफी जानकारी दी है। कॅरियर में यह सब काम आएगा। कृति, छात्रा आईआईटी कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed