फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Success mantra mind engaged to work

सक्सेस मंत्रः जहां मन लगे, वही काम करें

Thu, 03 Nov 2016 11:31 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 03 Nov 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Success mantra mind engaged to work
ह्यूमन चार्जर के नाम से जाने जाते हैं मोटीवेशनल स्पीकर अमित पांडेय - फोटो : अमर उजाला
मोटीवेशनल स्पीकर अमित पांडेय ने गुरुवार को कानपुर के ‘हरकोटियंस’ को सफलता के मूल मंत्र दिये। स्टूडेंटों से खचाखच भरे आडिटोरियम में कहा कि जिसमें मन लगे, वही काम करें। सकारात्मक सोचें और सकारात्मक बनें। निश्चित सफलता मिलेगी।  
विज्ञापन

अमित पांडेय को ह्यूमन चार्जर के नाम से जाना जाता है। शहर के गड़रिया मोहाल में जन्मे, पले और बढ़े अमित ने बीटेक पेंट टेक्नोलॉजी की पढ़ाई हरकोर्ट बटलर टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू), कानपुर से वर्ष 1995 मेें पूरी की थी। अब तिकोना डिजिटल नेटवर्क के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट हैं। बड़े-बड़े प्लेटफार्म पर मोटीवेशनल स्पीच देते हैं। अमित का कार्यक्रम गुरुवार को आडिटोरियम में कराया गया। बीटेक फर्स्ट ईयर, सेकेंड ईयर, थर्ड ईयर और फोर्थ ईयर के स्टूडेंटों की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग के बाद जॉब को लेकर बहुत कंफ्यूजन है। इसे दूर करने की जरूरत है। स्टूडेंटों को जिस कंपनी में जॉब मिले, उसे तत्काल स्वीकार कर लें। साथ ही अपनी क्षमता को पहचानकर आगे बढ़ें। कंपनी और जॉब प्रोफाइल को बेस्ट करने की कोशिश करें। निश्चित सफलता मिलेगी। जिंदगी आगे बढ़ने का नाम है। जो सोचें, उसे जरूर करें। सोचकर पीछे हटने से कोई फायदा नहीं होगा। तनाव अलग से बढ़ेगा। प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. अनीता यादव ने मोटीवेशनल स्पीकर का परिचय कराया और बताया कि अमित मेधावी पुरातन छात्रों में से एक हैं।   
विज्ञापन

खास टिप्स
- निगेटिविटी छोड़ें और हमेशा खुश रहें। 
- जो मौके मिलेें, उसे स्वीकार करके आगे बढ़ें। 
- बहुत सेलेक्टिव बनने से काम नहीं चलेगा।
- सोचें नहीं और लक्ष्य पाने के लिए प्रयास करते रहें। 
- अच्छा करने के लिए खुद को प्रेरित करें। 
- असफलता से ही सीख, समझ आएगी। 
- आलस्य छोड़ दें और कॉलेज टाइम को इंज्वॉय करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed