{"_id":"5942d9164f1c1beb2f8b47ed","slug":"success-mantra-by-tata-sons-chairman","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाटा संस के चेयरमैन ने दिया ‘सफलता का मंत्र’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाटा संस के चेयरमैन ने दिया ‘सफलता का मंत्र’
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 16 Jun 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
आईआईटी के दीक्षांत समारोह में पहुंचे टाटा संस के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी कानपुर के 50वें दीक्षांत समारोह में शिरकत करने आए टाटा संस के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन ने आईआईटीयंस को सफलता का मंत्र दिया। बोले, आप लोग ऐसे समय डिग्री हासिल कर रहे हैं जब हमारे देश में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं हैं। फिर वह जॉब हो या खुद का स्टार्ट अप, कानपुर हो या कन्याकुमारी, इंडस्ट्री हो या सरकारी संस्थान। हर जगह आप खुद के हुनर का परिचय देकर देश को विकास की ओर ले जा सकते हैं। नौकरी तलाशने की जगह नौकरी बांटने लायक बनें।
नटराजन ने देश के समक्ष खड़ी चुनौतियों का भी जिक्र किया। बोले, हमारे पास शिक्षकों की कमी है, नर्स की कमी है, डॉक्टरों की कमी है। 2020 तक करीब 90 लाख युवा बाजार में नौकरी के लिए उतर जाएंगे। यह देश के लिए चुनौती का दौर होगा। इस खाई को एक पल में तो नहीं भर सकते, लेकिन आप लोग तकनीक का सहारा लेकर जरूर इसे दूर कर सकते हैं। नटराजन ने इन समस्याओं को दूर करने के लिए स्टूडेंटों को जॉब सीकर की बजाय जॉब क्रिएटर बनने की सलाह दी। बोले, अगर आप खुद दस लोगों को नौकरी देंगे तो वह पल आपके लिए भी शानदार होगा। इसके लिए उन्होंने टाटा कंपनी का उदाहरण भी पेश किया। उन्होंने रिसर्च व इनोवेशन के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने के लिए छात्रों को कहा।
जीएसटी, एफडीआई फायदेमंद
नटराजन ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में जीएसटी व एफडीआई को देश के लिए क्रांतिकारी कदम बताया। बोले, आज हमारे देश की वार्षिक एफडीआई रन रेट 75 बिलियन डॉलर है। एफडीआई के जरिये हमारे देश की जीडीपी इस साल के अंत तक 4.5 प्रतिशत और बढ़ जाएगी। पूरी दुनिया हमारी ओर देख रही है। एफडीआई के चलते देश में जॉब की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। जल्द ही इन दोनों योजनाओं का फायदा सबके सामने होगा।
विज्ञापन
पीएम मोदी का बड़ा विजन है
नटराजन चंद्रशेखरन ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। बोले, पीएम मोदी का विजन काफी बड़ा है। उनकी नीतियां डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्टार्ट अप आदि ने देश को तरक्की की राह पर काफी आगे बढ़ाया है। इसका असली फायदा चंद दिनों में पूरी दुनिया के सामने होगा।
आईआईटीयन की ड्रेस बेहतरीन
नटराजन चंद्रशेखरन ने आईआईटी के दीक्षांत समारोह में डिग्री लेने आए स्टूडेंटों की ड्रेस देखकर खुशी जाहिर की। कुर्ता-पायजामा में छात्रों को देखकर बोले, यह अपने देश की संस्कृति को बढ़ावा देती है। देखकर अच्छा लगा।