फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Subrata Pathak said Neeraj Mishra was killed at the behest of Akhilesh

अखिलेश यादव के इशारे पर हुई थी नीरज मिश्रा की हत्या: सुब्रत पाठक

Wed, 26 Aug 2020 12:47 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 26 Aug 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
Subrata Pathak said Neeraj Mishra was killed at the behest of Akhilesh
सिकंदरपुर में सांसद को राम नाम पटका पहनाते भाजपाई - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिले में प्रदेश महामंत्री बनने के बाद नगर में पहली बार पहुंचे भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने 2004 के लोकसभा चुनाव के दौरान बूथ प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता नीरज मिश्रा की हत्या सपा मुखिया अखिलेश यादव के इशारे पर होने का बयान दिया है।
विज्ञापन


कहा कि उनकी लाश तो मिली, सिर का पता नहीं चल सका। सांसद ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए लोकसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। पूरी क्षमता का उपयोग कर संगठन को मजबूत बनाने में दिन रात एक कर दूंगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने पिता मुलायम सिंह यादव, उनकी पत्नी डिंपल यादव अखिलेश यादव की प्रयासों से इस मुकाम पर पहुंची हैं। मैं जो कुछ भी हूं, वह कन्नौज की जनता के प्रयासों से हूं। सदन में सपा को आइना दिखाने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा की सरकार में अपराध से गठजोड़ था। अपराधी जेलों से सरकार चलाते थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समाज से अपराध को मिटाने में जुटे हैं। अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन के माध्यम से यूपी की जनता को चेताया है कि भेड़ की खाल में आकर भेड़िया ने जनता को गुमराह करने के लिए तमाम प्रकार के प्रपंच रचना शुरू कर दिए हैं।

जनता को इनसे सतर्क रहना होगा। पत्रकार वार्ता के दौरान तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश चतुर्वेदी, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र दीक्षित एडवोकेट, मां भगवती महाविद्यालय के प्रबंधक सचिन दुबे, नगर अध्यक्ष आरएन गुप्ता, देश दीपक चतुर्वेदी उर्फ मनू, संजय भदौरिया ठेकेदार, पूर्व जिपंस प्रमोद राजपूत, जिला महामंत्री शैलेंद्र दुबे, राजीव पटेल, राहुल सिंह, विपिन द्विवेदी, अनुपम बाजपेई व शिवम दुबे सहित कई लोग मौजूद रहे।

जगह-जगह हुआ सुब्रत पाठक का स्वागत
प्रदेश महामंत्री और भाजपा सांसद सुब्रत पाठक के काफिले को जगह-जगह रोक कर स्वागत किया गया। मां कालिका देवी मंदिर के पास चेयरमैन राजीव दुबे, सुशील पांडेय सभासद, ओमकार शाक्य, रिषभ मिश्रा, दिलीप गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य जीतू शाक्य, भाजपा नेता रजत त्रिपाठी आदि ने स्वागत किया। स्वागत से पहले सांसद ने पत्नी के साथ मां कालिका देवी मंदिर में पूजा अर्चना की।

डॉ. गणेश चतुर्वेदी के आवास पर काफिले पर पुष्प वर्षा की गई। पूर्वी बाईपास पर प्रकाश गेस्ट हाउस पर नीरज दुबे ने कार्यकर्ताओं के साथ अभिनंदन किया। सिकंदरपुर प्रतिनिधि के अनुसार  भाजपा नेता सिंटू दुबे ने रामनाम पटका पहनाकर स्वागत किया। इससे पहले सांसद ने बजरिया रोड स्थित भगवान शंकर के मंदिर में मत्था टेका।

विवेक चौबे, सुनील गुप्ता, हनी सिंह, सुधाकर दुबे आदि लोग मौजूद रहे। तेराजाकेट प्रतिनिधि के अनुसार चौराहे पर अध्यक्ष संजय दुबे, अशोक कुमार दुबे, अखिलेश दुबे, मोनू शुक्ला, गोविंद द्विवेदी, संजीव दुबे, संतोष शाक्य, अरुण कुमार गुप्ता, राजपाल शाक्य, सुबोध कठेरिया सहित सैकड़ों भाजपाइयों ने सांसद सुब्रत पाठक का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed