{"_id":"5709650b4f1c1bcf2ec8110f","slug":"submit-your-electricity-bill-is-now-at-the-crossroads","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब अपने चौराहे पर जमा करें बिजली बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब अपने चौराहे पर जमा करें बिजली बिल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
सर्वोदय नगर में कैश कलेक्शन वैन में बिल जमा करता उपभोक्ता।
- फोटो : amarujala
कानपुर। उपभोक्ता अब अपने नजदीकी चौराहे पर बिजली का बिल जमा कर सकेंगे। केस्को की कैश कलेक्शन वैन शनिवार को टेस्ट की गई। अभी फिलहाल एक ही वैन सर्वोदय नगर डिवीजन के आसपास खड़ी की जाएगी। इसके बाद एक माह के अंदर सारे 18 डिवीजनों में कैश कलेक्शन वैन खड़ी करने की योजना केस्को की है। इस वैन में बिल जमा होने से लेकर करेक्शन तक हो सकेंगे।
केस्को के सबस्टेशनों पर बिल जमा करने के लिए लंबी लाइनें नहीं लगानी पड़ेंगी। सर्वोदय नगर डिवीजन में केस्को की कैश कलेक्शन वैन आ गई है। शनिवार को ट्रायल के तौर पर कई उपभोक्ताओं ने वैन में बिजली का बिल जमा किया। इस वैन को क्लाउड बेस्ड इंटरनेट सर्विस से जोड़ा गया है। यह आम इंटरनेट से तेज है। अगले महीने केस्को के सभी डिवीजन इससे जुड़ जाएंगे।
क्लाउड बेस्ड इंटरनेट सर्विस
क्लाउड बेस्ड इंटरनेट सर्विस की स्पीड तेज है। अभी सर्वोदय नगर में यह सर्विस है। अन्य डिवीजनों में इंटरानेट सेवा मिल रही है। क्लाउड बेस्ड इंटरनेट से केस्को अफसर कहीं भी इंटरनेट सेवा का लाभ ले सकते हैं। यह सभी केस्को के तंत्र से आपस में जुड़े होते हैं।
विज्ञापन
वैन में ये सब
वैन में एक कंप्यूटर होगा, केस्को का एकाउंटेंट, क्लर्क और अधिकारी तैनात रहेंगे। हर चौराहे पर वैन के कैंप का समय पहले से निर्धारित होगा। अपने डिवीजन के हर चौराहे का वैन भ्रमण करेगी। कुछ घंटों तक रुकेगी भी।