{"_id":"59b3fc1a4f1c1bf97f8b5677","slug":"subhashini-ali-statement-about-bjp-government-and-prime-minister","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BJP सरकार पर बरसीं सुभाषिनी अली, कहा- 11 को कचहरी में ताले डालेंगे किसान’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BJP सरकार पर बरसीं सुभाषिनी अली, कहा- 11 को कचहरी में ताले डालेंगे किसान’
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 10 Sep 2017 11:10 AM IST
विज्ञापन
किसान सभा का राज्यस्तरीय सम्मेलन/रैली में रहे सुभाषिनी के तीखे बोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माकपा नेता और पूर्व सांसद सुभाषिनी अली शनिवार को भाजपा सरकार पर आगबबूला हो उठीं। इटावा के नुमायश पंडाल में किसान सभा के सम्मेलन में सुभाषिनी ने पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी को ‘सवालों के कठघरे में खड़ा किया’।
किसान सभा के सम्मेलन में सुभाषिनी अली और मेधा पाटेकर चर्चा करतीं हुई
पूर्व सांसद सुभाषिनी अली ने न सिर्फ केन्द्र की मोदी सरकार बल्कि प्रदेश की योगी सरकार को भी नहीं छोड़ा। नोटबंदी पर उन्होंने प्रधानमंत्री पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि पीएम का मतलब होता है पॉकेटमार। दुनियाभर में यदि पॉकेट मार प्रतियोगिता होगी तो पीएम ही नंबर होंगे। पॉकेटमार यानी जिसने सवा सौ करोड़ की पॉकेट मार ली हो।
राज्य स्तरीय सम्मेलन में पधारी सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटेकर का सम्मान करते हुए
गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव के बारे में कहा कि दुनिया के पाखंडी पीले कपड़े पहनकर आएंगे और कहेंगे की चुनाव जीतना है। उन्होंने प्रदेश की योगी सरकार को कर्ज माफी से लेकर गोरखपुर,फर्रुखाबाद में ऑक्सीजन की कमी के चलते हुई बच्चों की मौत पर आड़े आते लेते हुए कहा कि छोटे-छोटे बच्चे मर रहे हैं। उनके बचने का इंतजाम नहीं हो रहा है। सैफई में भी तीन दर्जन बच्चों की मौत हो गई। सुभाषिनी अली यह कहने से भी नहीं हिचकी की आने वाले दिनों में और मरेंगे जब तक की हत्यारे कुर्सी पर बैठे रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान सभा के राज्य स्तरीय सम्मेलन में मौजूद भीड़
सुभाषिनी ने कहा कि 87 लाख किसानों का कर्ज माफ करेंगे किसका किया पता ही नहीं। उन्होंने कहा कि किसानों की हालत यह है कि उन्हें आंदोलन तक करना पड़ रहा है। कहा कि राजस्थान में किसानों ने सरकार की अंतिम यात्रा तक निकाल दी। अब वह 11 सितम्बर को कचहरी में ताले डालेंगे। उन्होंने कहा कि इसी तरह के आंदोलन की जरुरत यूपी में हैं और ऐसा होने पर योगी और मोदी दोनों का ही बिस्तर बंध जाएगा।