{"_id":"59b393d94f1c1bf97f8b54ba","slug":"government-officer-insult-to-cm-yogi-adityanath","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CM योगी आदित्यनाथ की फजीहत, वाहवाही का ‘घी’ गटक गटए गए सरकारी अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM योगी आदित्यनाथ की फजीहत, वाहवाही का ‘घी’ गटक गटए गए सरकारी अफसर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 10 Sep 2017 11:06 AM IST
विज्ञापन
पहले दिन ही मिल्क एटीएम ठप, नगर निगम ने गुरुवार को सीएम से कराया था उद्घाटन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री के हाथों गाय के दूध के एटीएम का उद्घाटन कराकर कानपुर नगर निगम अधिकारियों ने वाहवाही का ‘घी’ तो गटक लिया, लेकिन मुख्यमंत्री की फजीहत करा दी। पहले ही दिन शुक्रवार को मिल्क एटीएम ठप रहा। सुबह जब गाय का शुद्ध दूध लेने बाशिंदे वहां पहुंचे तो उन्हें मिल्क एटीएम बंद मिला। इस संबंध में नगर प्रशासक अविनाश सिंह गैरजिम्मेदार जवाब देते रहे। दूध-मट्ठा न मिलने का वाजिब कारण बताने की जगह वह दावा करते रहे कि तैयारी पूरी हैं, कोई दिक्कत नहीं है। एक-दो दिन में दूध मिलने लगेगा।
सुबह-सुबह बर्तन लेकर पहुंचे लोग शासन-प्रशासन को कोसते हुए लौटे
- फोटो : अमर उजाला
गुुरुवार को कानपुर शहर आए मुख्यमंत्री को विकास के सब्जबाग और सब कुछ चमाचम दिखाते हुए सरकारी अमले ने खूब नंबर बढ़ाए। विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास के साथ ही सीएम से मिल्क एटीएम का भी उद्घाटन करा लिया। नंबर बढ़ाने के लिए मिल्क एटीएम के बगल में एक गाय भी खड़ी करवाई गई थी जिसे देख गोप्रेमी सीएम मुस्कराए थे।
उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री के मंच से घोषणा की गई थी कि इस एटीएम से गाय का दूध 60 रुपये किलो मिलेगा। शुक्रवार सुबह जब शहरवासी गाय का शुद्ध दूध लेने मिल्क एटीएम पहुंचे तो ठगा महसूस किया। इसके लिए उन्होंने नगर निगम अधिकारियों समेत मुख्यमंत्री तक को कठघरे में खड़ा किया। प्रश्न किया कि जब तैयारी नहीं थी तो मीडिया के कैमरों के सामने उद्घाटन कराने की हड़बड़ी क्या थी। आखिर अफसर और शहर के हालात कब सुधरेंगे।

मिल्क एटीएम कानपुर
कंपनी प्रतिनिधि ने मानी गलती
मिल्क एटीएम लगाने वाली डिसेट्रिक टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के विनीत वत्स ने आधी-अधूरी तैयारियों के बीच जल्दबाजी में मिल्क एटीएम शुरू करने की बात स्वीकारी। बताया कि अभी बिठूर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों से अनुबंध कर रहे हैं। 9 सितंबर को उनके साथ बैठक होनी है। चार-छह दिन में समुचित व्यवस्था बनाकर यह एटीएम शुरू कर दिया जाएगा। इसमें मट्ठा भी मिलेगा। दावा किया कि इसमें जैविक दूध मिलेगा। किसान अपने खेत में खाद का उपयोग किए बिना देशी गाय के लिए चारा उगाएंगे। उसे ही गाय को खिलाएंगे और उससे मिलने वाले दूध को इस एटीएम में लाकर देंगे। उन्हें 60 रुपये लीटर के हिसाब से भुगतान किया जाएगा।

सरकारी घोषणाएं हैं, पता नहीं कब दूध मिलेगा
कानपुर माल रोड के कुशाग्र तिवारी ने बताया कि मिल्क एटीएम खुलने का पता चला तो सुबह दूध लेने पहुंचे, पर एटीएम बंद मिला। आसपास के लोगों ने बताया कि यहां दूध मिलना शुरू ही नहीं हुआ है। सरकारी घोषणाएं हैं, पता नहीं कब दूध मिलेगा।
सिविल लाइंस चेतना चौराहा निवासी नंद किशोर तिवारी ने बताया कि सुबह घर से बाल्टी लेकर मिल्क एटीएम में दूध लेने पहुंचे, पर वहां न दूध मिल रहा था और न ही मट्ठा। ताला लगा था। जानकारी देने के लिए भी वहां कोई कर्मचारी भी नहीं था।