{"_id":"65e7657ef4ff75a121091422","slug":"subhash-club-and-tezpur-won-the-cricket-match-kanpur-news-c-215-1-sknp1043-105427-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सुभाष क्लब व तेजपुर ने जीता क्रिकेट का मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सुभाष क्लब व तेजपुर ने जीता क्रिकेट का मुकाबला
विज्ञापन
चित्रकूट। जनपद स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को सुभाष स्पोर्टिंग क्लब व मऊ क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया। रोचक मुकाबले में अंतिम ओवर में सुभाष क्लब ने मैच जीत लिया।
स्टेडियम में चल रहे मैच में मऊ ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवरों में कुल 105 रन बनाए। जवाब में सुभाष स्पोर्टिंग क्लब के बल्लेबाजों ने 19.3 ओवर में सात विकेट खोकर 106 रन बनाकर मऊ को पराजित कर दिया। दूसरा मैच तेजपुर व जनसेवा कॉलेज के बीच खेला गया। तेजपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरी टीम 15 ओवर में 105 रन बनाकर ऑल आउट हो गई । जवाब में जनसेवा की पूरी टीम 20 ओवर में मात्र 80 रन ही बना सकी। इस प्रकार तेजपुर विजयी रही।
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि कबड्डी में पहला मुकाबला पहाड़ी बनाम सरदार खान क्लब सीतापुर के बीच खेला गया। सरदार खान क्लब ने 47 अंक लेकर 6 अंकों से पहाड़ी को पराजित कर दिया। पहाड़ी के 41 अंक रहे।
विज्ञापन
दूसरा मैच स्टेडियम बनाम तथागत के बीच खेला गया। तथागत को 24 अंक मिले जबकि स्टेडियम को 22 अंक मिले। इस प्रकार तथागत की टीम जीती। प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर पीसीएस अधिकारी चकबंदी चित्रकूट मनोहर लाल ने खिलाडिय़ों का उत्साह वर्धन किया।