{"_id":"6568df0411072b6de609c8b4","slug":"subedarganj-express-stopped-at-jhinjhak-station-eight-tickets-booked-kanpur-news-c-220-1-akb1003-5865-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: झींझक स्टेशन में रुकी सूबेदारगंज एक्सप्रेस, आठ टिकट की हुई बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: झींझक स्टेशन में रुकी सूबेदारगंज एक्सप्रेस, आठ टिकट की हुई बुकिंग
विज्ञापन
झींझक। दिल्ली - हावड़ा रेल रुट के झींझक स्टेशन पर बुधवार रात से सूबेदारगंज देहरादून एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हो गया। यहां पहुंचे कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक ने ट्रेन चालक को माला पहनाकर रवाना किया । पहले स्टेशन से आठ टिकटों की खरीद कर लोगों ने सफर किया।
सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि जनप्रतिनिधि जनता का प्रतिनिधि होता है। उसका दायित्व होता है कि जनता की समस्या को उचित स्थान पर ले जाकर निस्तारण कराना। यहां की जनता ने मुझे कन्नौज से सांसद चुन संसद में पहुंचा। जब संसद में पहुचा तो पता चला कि पूर्व सांसद ने यहां के लिए कभी कोई मांग नहीं की। स्थानीय लोगों की मांग और समस्या को देखते हुए सूबेदारगंज देहरादून एक्सप्रेस का ठहराव कराया गया है। बुधवार को अपने निर्धारित समय रात 11 बजकर 58 मिनट से 1 घंटे देरी 12 बजकर 58 मिनट पर 14113 सूबेदारगंज देहरादून एक्सप्रेस झींझक स्टेशन पहुंची। यहां पर सांसद सुब्रत पाठक ने ट्रेन के चालक को फूलों का माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें मिठाई दी। इसके बाद ट्रेन को झंडी दिखा रवाना किया। पहले दिन देहरादून की तरफ जाने वाली सूबेदार देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन के लिए आठ टिकट बिका। जिसमें तीन टिकट देहरादून, दो टिकट चंदौसी, तीन टिकट अलीगढ़ की है। उप मुख्य यातायात प्रबंधक टूंडला अमित सुदर्शन ने बताया कि सूबेदारगंज एक्सप्रेस हर दिन झींझक स्टेशन पर रात 11 बजकर 58 मिनट पर पहुंचेगी। एक मिनट ठहराव के बाद रवाना हो जाएगी। इस मौके पर मुख्य वाणिज्य निरीक्षक इटावा नरेश मीणा, टीआई आलोक दुवेदी,कैटरीन इंस्पेक्टर गौरव, स्टेशन अधीक्षक राजेंद्र मीणा, पुष्पेंद्र सिंह, झींझक नगर पालिका अध्यक्ष अमित तिवारी, रसूलाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष देवशरण, राहुल, अनमोल गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।