फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Sub Inspector sacked for smuggling ivory

यूपी: हाथी दांत की तस्करी में सब इंस्पेक्टर बर्खास्त, 13 मार्च को जयपुर में एसओजी टीम ने पकड़ा था

Thu, 21 Apr 2022 11:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 21 Apr 2022 11:49 PM IST
सार

सब इंस्पेक्टर को हाथी दांत की तस्करी करने के मामले में गिरफ्तार किया था। सब इंस्पेक्टर के साथ उसके साथी गुलाम खान और नादिर उर्फ शाहरुख भी गिरफ्तार हुए थे। नाजुदीन को बर्खास्त कर दिया गया है।

विज्ञापन
Sub Inspector sacked for smuggling ivory
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जयपुर में हाथी दांत की तस्करी में पकड़े गए पुलिस लाइन में तैनात सब इंस्पेक्टर को आईजी लखनऊ लक्ष्मी सिंह ने बर्खास्त कर दिया है। सब इंस्पेक्टर नाजुदीन खान का तबादला उन्नाव से हरदोई जनवरी माह में हुआ था। इसके बाद से वह पुलिस लाइन में तैनात था।
विज्ञापन


एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि यहां आमद कराने के बाद सब इंस्पेक्टर मेडिकल लीव पर चला गया था। उसे 13 मार्च को जयपुर की एसओजी टीम ने हाथी दांत की तस्करी करने के मामले में गिरफ्तार किया था। सब इंस्पेक्टर के साथ उसके साथी गुलाम खान और नादिर उर्फ शाहरुख भी गिरफ्तार हुए थे। इनके पास से एसओजी टीम ने एक रिवाल्वर, 6 कारतूस और डेढ़ लाख रुपये नकद, 35 बड़े हाथी दांत समेत अन्य सामान बरामद किया था। इसकी रिपोर्ट मिलने के बाद नाजुदीन को बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed