{"_id":"5947ebb34f1c1b913a8b4664","slug":"stylist-imam-siddiqui-giving-tips-about-fashion","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैशन को कला की नजर से देखें , अश्लीलता नहींः स्टाइलिस्ट इमाम सिद्दीकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैशन को कला की नजर से देखें , अश्लीलता नहींः स्टाइलिस्ट इमाम सिद्दीकी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 20 Jun 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
फैशन स्टाइलिस्ट इमाम सिद्दीकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैशन अपने आप को बेहतर ढंग से पेश करने की कला है। इस बात को बताया ‘बिग बॉस’ और एमटीवी के शो ‘टाइम आउट’ से चर्चा में आने वाले फैशन स्टाइलिस्ट इमाम सिद्दीकी ने। सोमवार को कानपुर शहर आए इमाम आइएनआईएफडी फैशन इंस्टीट्यूट में मंगलवार फैशन वर्कशॉप करेंगे। इसमें वह स्टूडेंटस को फैशन के क्षेत्र से जुड़ी अहम जानकारी देंगे।
विज्ञापन
इमाम ने कहा कि एक दौर था जब कानपुर को औद्योगिक शहर कहा जाता था। यहां पर कपड़ों की काफी अच्छी वैरायटी मिला करती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि वो उम्मीद करते हैं कि आने वाले टाइम में कानपुर एक बार फिर अपनी खोई हुई पहचान वापिस हासिल कर पाए।राजस्थान के बांसवाड़ा में जन्मे फैशन स्टाइलिस्ट इमाम ने बताया कि वो 12 साल की उम्र से कविता लिख रहे हैं। इसके लिए उनको राष्ट्रपति अवार्ड भी मिला था। उन्होंने कहा कि कविता के माध्यम से वह अपने विचारों को बेहतर तरीके से पेश कर पाते हैं।इमाम ने कहा कि जो लोग फैशन को अश्लीलता से जोड़ते हैं वो गलत हैं। यह एक माध्यम है जिससे व्यक्ति अपने आप और भी बेहतर तरीके से पेश करता है। फैशन को ऑर्ट ऑफ बॉलीवुड कह सकते हैं। मुंबई के 26/11 हमले की बात करते हुए इमाम ने कहा कि वो मंजर जब याद आता है तो आज भी रूह कांप उठती है। उन्होंने दावा किया कि इस हमले में उन्होंने तीन लोगों की जान बचाई थी।
विज्ञापन