{"_id":"696bf194ba4f8cb6d609e7ec","slug":"students-will-now-get-experience-of-both-indian-and-international-marketplaces-kanpur-news-c-362-1-lu11014-139690-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अब छात्रों को मिलेगा भारतीय और अंतरराष्ट्रीय मार्केटप्लेस का अनुभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अब छात्रों को मिलेगा भारतीय और अंतरराष्ट्रीय मार्केटप्लेस का अनुभव
विज्ञापन
कानपुर। हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) और 4 फॉक्स बिजनेस सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के बीच उद्योग केंद्रित प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता स्किलशाला पहल के तहत किया गया है।
इसका उद्देश्य अकादमिक शिक्षा और ई-कॉमर्स उद्योग की वास्तविक आवश्यकताओं के बीच के अंतर को पाटने में छात्रों की मदद करना है। इस पहल से छात्रों को उद्योग के लिए अधिक प्रासंगिक और कुशल बनाने का प्रयास किया जाएगा। दोनों संस्थान ई-कॉमर्स ग्रोथ प्रोग्राम, इंडियन मार्केटप्लेस और ग्लोबल मार्केटप्लेस ग्रोथ प्रोग्राम जैसे विशेष पाठ्यक्रम प्रदान करेंगे, जिनमें व्यावहारिक कौशल और उद्योग अनुभव शामिल होगा।
इस कोर्स की अवधि दो महीने होगी, जिसके साथ एक महीने की इंटर्नशिप भी शामिल है। इस दौरान छात्रों को भारतीय और अंतरराष्ट्रीय मार्केटप्लेस का अनुभव मिलेगा और वे वास्तविक व्यापारिक परिस्थितियों में काम करने का अवसर प्राप्त करेंगे।