फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Students will be introduced to the path of entrepreneurship through play-based learning.

Kanpur News: छात्रों को खेल-खेल में दिखाई जाएगी उद्यमिता की राह

Wed, 23 Sep 2026 02:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Students will be introduced to the path of entrepreneurship through play-based learning.
कानपुर। छात्रों को उद्यमिता की तरफ प्रेरित करने के लिए आंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फॉर दिव्यांगजन (एआईटीडी) और जन जागृत सेवा समिति (जेजेएसएस) के बीच मंगलवार को समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
विज्ञापन


एमओयू के तहत छात्रों को उद्यम शुरू करने और उसे सफल बनाने की जानकारी प्रशिक्षण, सेमिनार, वेबिनार और व्याख्यान के माध्यम से दी जाएगी। जन जागृत सेवा समिति की पहल ‘सफल उद्यमी बने खेल-खेल में’ के तहत छात्रों को समिति की कार्यप्रणाली और उसके लाभों की जानकारी दी जाएगी। संस्था के प्रतिनिधि छात्रों के साथ मिलकर उद्यमिता के व्यावहारिक पहलुओं पर काम करेंगे। इसमें छात्रों को व्यवसाय के विचार को विकसित करने, उसे शुरू करने और रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन


समिति के प्रतिनिधियों ने कहा कि देश में बड़ी संख्या में युवा रोजगार की तलाश में हैं। सभी युवाओं को सरकारी या निजी क्षेत्र में नौकरी देना संभव नहीं है। ऐसे में युवाओं को उद्यमिता से जोड़कर उन्हें रोजगार देने वाला बनाया जा सकता है। नए उद्यम स्थापित होने से अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा होंगे। एमओयू के दौरान एआईटीडी की निदेशक प्रो. रचना अस्थाना, डॉ. रोहित शर्मा और जन जागृत सेवा समिति के सचिव विजय प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed