फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Students showcased their talent in the cultural competition.

Kanpur News: सांस्कृतिक प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Wed, 07 Oct 2026 02:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Students showcased their talent in the cultural competition.
कानपुर। इनिशिएटिव फॉर मोरल एंड कल्चरल ट्रेनिंग फाउंडेशन (आईएमसीटीएफ) एवं गुरुकुल संगीत विद्यापीठ के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को सरस्वती ज्ञान मंदिर में सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थियों ने गायन, लोकगीत, चित्रकला और पोस्टर निर्माण में प्रतिभा दिखाई। सांस्कृतिक विधाओं में एकल गायन, सामूहिक देशभक्ति गीत और लोकगीत प्रतियोगिताएं हुईं। रचनात्मक विधाओं में चित्रकला व पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। करीब 10 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इनमें दुर्गावती दुर्गा प्रसाद बालिका इंटर कॉलेज, सेठ मोतीलाल खेड़िया विद्यालय, कैलाश सरस्वती विद्या मंदिर, बीएनएसडी शिक्षा निकेतन व सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर समेत अन्य शामिल रहे। आयोजकों के अनुसार अगली प्रतियोगिताएं नौ अक्तूबर को यूनाइटेड पब्लिक स्कूल इंटर कॉलेज, 24 अक्तूबर को डीडी विद्या निकेतन चकेरी और 27 अक्तूबर को रतन चंद खत्री इंटर कॉलेज में होंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed