फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Students returned home, had to travel standing in the train

Kanpur News: घर वापस लौटे परीक्षार्थी, ट्रेन में खड़े होकर करनी पड़ी यात्रा

Mon, 08 Sep 2025 01:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 08 Sep 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Students returned home, had to travel standing in the train
भीड़ के बीच महानंदा एक्सप्रेस में चढ़ने का प्रयास करते यात्री। संवाद
रूरा। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की परीक्षा देकर परीक्षार्थी वापसी कर रहे हैं। रूरा स्टेशन आने वाले यात्रियों को रविवार को वापसी करने के दौरान मशक्कत करनी पड़ी। ट्रेन में जगह न होने से इन्हें खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी।
विज्ञापन

गाजियाबाद, अलीगढ़, खुर्जा सहित अन्य जनपदों से पीईटी की परीक्षा देकर परीक्षार्थी वापसी कर रहे हैं। शनिवार को परीक्षा देने वाले परीक्षार्थी रविवार की सुबह कानपुर की तरफ आने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस, आगरा-लखनऊ इंटरसिटी, टूंडला-कानपुर मेमो व दोपहर की मुरी व महानंदा एक्सप्रेस से वापसी की। जबकि रविवार को परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों ने शाम को आने वाली आगरा-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, टूंडला-कानपुर मेमो से वापसी की। बढ़ी भीड़ से ट्रेनें खचाखच भरी रहीं।
विज्ञापन

ट्रेनों में जगह न होने से दैनिक यात्रा करने वाले लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। नगर के नरेंद्र द्विवेदी, हरमीत सिंह, विवेक ओमर ने बताया कि कानपुर से प्रतिदिन व्यापार करने के लिए आते हैं। परीक्षार्थियों की भीड़ के कारण ट्रेन में पैर रखने की भी जगह नहीं मिल रही है। किसी तरह खड़े होकर यात्रा की है। स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि पीईटी की परीक्षा को देखते हुए किसी भी यात्री को असुविधा न हो, इसके लिए रेलवे ने शनिवार व रविवार को स्पेशल मेमू चलाई है। साथ ही स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए सुरक्षा बल भी तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed