फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Students of the integrity of a million returned

छात्र की ईमानदारी एक लाख लौटाए

Wed, 18 Nov 2015 02:02 AM IST
आशुतोष मिश्रा, कानपुर
आशुतोष मिश्रा, कानपुर Updated Wed, 18 Nov 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
Students of the integrity of a million returned

अपराध के लिए जानी जाने वाली सीटीएस नाम से बदनाम राजकीय उन्नयन बस्ती के छात्र आदित्य सिंह ने ईमानदारी की मिसाल कायम की है।

विज्ञापन


उसने सोमवार को बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक कल्याणपुर शाखा के बाहर मिले एक लाख रुपये सीनियर ब्रांच मैनेजर आरएन मेहरोत्रा के हवाले करते हुए कहा कि ये रुपये संबंधित व्यक्ति को ही मिलने चाहिए।

रुपये खोने से बदहाल किसान छोटेलाल मंगलवार को रोते हुए बैंक पहुंचा तो मैनेजर ने आदित्य सिंह को बुलाकर उसी के हाथ से पैसे वापस करा दिए। छोटेलाल ने आदित्य को गले लगा लिया।
विज्ञापन


आदित्य सिंह सोमवार को दोपहर करीब एक बजे अपनी मां अनीता के साथ खाते से एक हजार रुपये निकालने पहुंचा था। तभी बैंक के बाहर उसे हजार रुपये की एक गड्डी मिली। इसे लेकर मां-पुत्र मैनेजर के पास पहुंचे। आदित्य ने जेब से एक लाख की गड्डी उनके सामने रखते हुए पूरा वाकया बताया। मैनेजर ने ये रुपये पास रख लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सुबह छोटेलाल बैंक पहुंचा। उसने मैनेजर से बताया कि सोमवार को तीन लाख 37 हजार रुपये निकाले थे। एक लाख रुपये यहीं कहीं गिर गए। जांच के बाद संतुष्ट होने पर मैनेजर ने आदित्य के हाथ से रुपये वापस करा दिए।

आदित्य के पिता चलाते हैं टेंपो
आदित्य के पिता प्रमेंद्र सिंह टेंपो चलाते हैं। एक छोटा भाई पंकज सिंह है। आदित्य शहीद भगत सिंह डिग्री कालेज बिठूर में बीएससी फाइनल का छात्र है। वह सीडीएस की तैयारी कर रहा है।

आदित्य का कहना था कि उसके पिता और मां ने ईमानदार रहने का सबक सिखाया है। इतने रुपये देखकर थोड़ी देर के लिए लालच आया, लेकिन मां के कहने पर रुपये मैनेजर को सौंप दिए।


रात भर सो नहीं सके मैनेजर
सीनियर मैनेजर आरएन मेहरोत्रा का कहना है कि आदित्य से एक लाख रुपये मिलने की बात उन्होंने शाखा में किसी को नहीं बताई थी। उनका कहना था कि यह बताने पर पैसे के कई दावेदार खड़े हो जाते। वह रातभर ठीक से सो नहीं पाए। सुबह जब छोटेलाल आया तो पूरी तरह से संतुष्ट होने के बाद पैसा उसे दे दिया गया। आदित्य की ईमानदारी कभी नहीं भूल सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed