{"_id":"5c42ab8bbdec224c0b4885da","slug":"students-of-fine-art-in-kumbha-and-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुंभ और वाराणसी में छाए सीएसजेएमयू फाइन आर्ट के विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ और वाराणसी में छाए सीएसजेएमयू फाइन आर्ट के विद्यार्थी
Sat, 19 Jan 2019 12:46 PM IST
shubham
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: shubham
Updated Sat, 19 Jan 2019 12:46 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर स्थित छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी के फाइन आर्ट्स विभाग के छात्र-छात्राओं ने कुंभ और वाराणसी में अपना परचम लहराया है। कुंभ की भव्यता को दिखाने के लिए लगी फोटो प्रदर्शनी में यूनिवर्सिटी के दो छात्रों की खींची हुई तस्वीरें भी शामिल हुईं।
वाराणसी में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन में सैंड आर्ट प्रतियोगिता में यूनिवर्सिटी की दो टीमों को शामिल होने का मौका मिला है। फाइन आर्ट्स विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. बृजेश कटियार ने कहा कि महाकुंभ और वाराणसी में छात्रों की उपस्थिति ने विभाग को गौरवान्वित किया है।

कुंभ में लगी है फोटो प्रदर्शनी
कुंभ की भव्यता को कैमरे में कैद करने के लिए फोटोग्राफी कंपटीशन का आयोजन हुआ था, इसमें पूरे देश से 200 छात्र-छात्राओं ने इसमें हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में 100 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ। इसमें बैचलर इन फाइन आर्ट्स थर्ड ईयर के अविनाश मिश्रा और संदीप पटेल की तस्वीरें भी शामिल हैं। अविनाश ने बताया कि 13 से 15 जनवरी तक इन तस्वीरों की एक प्रदर्शनी कुंभ में लगी। इसकी दूसरी प्रदर्शनी दिल्ली में लगाई जाएगी, जिसकी तिथि तय नहीं है।
वाराणसी में सैंड आर्ट प्रतियोगिता
वाराणसी में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान होने वाली सैंड आर्ट प्रतियोगिताओं के लिए पूरे देश भर से 43 टीमों का चयन लिए हुआ है। इसमें से यूनिवर्सिटी की सेकेंड ईयर की टीम भी शामिल हैं। एक टीम में आदित्य शर्मा, ट्विंकल नंदा, आलोक विश्वकर्मा, रिया कटियार, अभय और जागृति शामिल हैं, जिन्होंने एनआरआई की आकृतियां बनाई हैं। वहीं, दूसरी टीम में कुलदीप, उमेश, वेदराज, गोविंद, अभिषेक और राकेश शामिल हैं, उन्होंने कल्पना चावला और कुछ राकेट बनाए हैं।