फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Students fell ill after eating bad laddus, sweets were distributed on Independence Day, report filed

Farrukhabad: खराब लड्डू खाने से छात्रों की तबियत बिगड़ी, स्वतंत्रता दिवस पर बांटी गई थी मिठाई, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 16 Aug 2024 04:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 16 Aug 2024 04:53 PM IST
सार

Farrukhabad News: कमालगंज थाना क्षेत्र में एक निजी विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में लड्डूओं का वितरण किया है। उसे खाकर कई छात्रों की हालत बिगड़ गई, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।  

विज्ञापन
Students fell ill after eating bad laddus, sweets were distributed on Independence Day, report filed
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस पर निजी विश्वविद्यालय में खराब लड्डू खाने से कुछ छात्रों की हालत बिगड़ गई। छात्रों की शिकायत पर विश्वविद्यालय कर्मचारियों को लड्डूओं में फंगस मिला। उसमें बदबू भी आ रही थी। कुलपति ने दुकानदार के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के भोजपुर स्थित मेजर एसडी सिंह विश्वविद्यालय में गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के समापन पर छात्रों को लड्डूओं का वितरण किया गया। लड्डू खाने के बाद कुछ छात्रों की तबियत खराब होने लगी। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से शिकायत की गई।
विज्ञापन

कर्मचारी ने डिब्बे खोल कर देखे। लड्डूओं में फंगस लगा था। बदबू भी आ रही थी। सूचना विश्विद्यालय के कुलपति डॉ रंगनाथ मिश्रा को दी गई। कुलपति ने खराब लड्डू की आपूर्ति विश्वविद्यालय में करने को लेकर दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदबूदार व फंगस लगा हुआ लड्डू भेजा था
उन्होंने डीएम, एसपी, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी व थाने में तहरीर दी। कुलपति डॉ. रंगनाथ मिश्रा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बढ़पुर स्थित एक मिठाई दुकान संचालक को साढ़े तीन क्विंटल लड्डू की आपूर्ति करने को कहा गया था। उनके द्वारा बदबूदार व फंगस लगा हुआ लड्डू भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed