फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Students Donate 108 Units of Blood to Combat Blood Shortage

Kanpur News: खून की कमी दूर करने के लिए छात्रों ने किया 108 यूनिट रक्तदान

Fri, 10 Apr 2026 02:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Students Donate 108 Units of Blood to Combat Blood Shortage
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में हुआ रक्तदान। - फोटो : संवाद
कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में गुरुवार को थैलीसीमिक सोसाइटी व अमर उजाला के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में एमबीबीएस के 125 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया। शुरुआत ब्लड बैंक की नोडल अधिकारी डॉ. लुबना खान ने रक्तदान कर किया। इस मौके पर बाल रोग विभाग के प्रोफेसर डॉ. यशवंत राव और उनकी टीम से रोहन मिश्रा और स्वप्निल श्रीवास्तव ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन


डॉ. यशवंत राव ने बताया कि शिविर में 108 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। कानपुर थैलेसीमिक सोसाइटी के अध्यक्ष बी भट्टाचार्य ने लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि संस्था थैलेसीमिया से पीड़ित 230 बच्चों का इलाज करा रही है। बच्चों को हर महीने दो से तीन बार रक्त चढ़ाया जाता है। ऐसे में रक्त की काफी जरूरत है। शुक्रवार को गोविंद नगर स्थित बीएसए कार्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से शिविर में पहुंचने की अपील की। इस दौरान ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की डॉ. नम्रता निगम, डॉ. नीलिमा सचान, प्रेमनारायण गुप्ता, ज्ञान सिंह और ब्लड बैंक की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed