{"_id":"6ad27c424a8ef190e908e109","slug":"students-displayed-their-talent-in-the-sports-competition-zoya-came-first-in-the-50-meter-race-kanpur-news-c-220-1-ka21001-150680-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: खेलकूद प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, 50 मीटर दौड़ में जोया प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: खेलकूद प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, 50 मीटर दौड़ में जोया प्रथम
Sat, 17 Oct 2026 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
रसूलाबाद। प्राथमिक विद्यालय मोती निवादा के मैदान न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के अंतिम दिन छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्राथमिक स्तर बालिका की 50 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय दहेली की जोया ने सबसे तेज दौड़कर पहला स्थान हासिल किया।
रेफरी विजय ने बताया कि 50 मीटर में बालिका प्राथमिक स्तर की दौड़ में सुजानपुर प्राथमिक स्कूल की सिमरन को दूसरा व अंगदपुर विद्यालय की सितव्या को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। वहीं, बालक वर्ग में इंदिरा नगर के आजाद प्रथम, दहेली के पीयूष द्वितीय व बहादुरपुर के अंश तृतीय रहे। 100 मीटर प्राथमिक बालिका दौड़ में कुशल पूर्वा की वंदन ने पहला, पहाड़ीपुर की अनन्या ने दूसरा व अंगदपुर की अंजली ने तीसरा स्थान हासिल किया है। बालक वर्ग में दहेली के पीयूष प्रथम, मधू निवादा के सत्यम द्वितीय व सुजानपुर के यश तृतीय स्थान के विजेता घोषित किए गए।
इसी तरह 100 मीटर की होने वाली उच्च प्राथमिक बालक दौड़ में केवलेपुर के अमन को पहला, दहेली के निखिल को दूसरा व पितानपुरवा के निर्मल को तीसरा स्थान मिला। जबकि बालिका दौड़ में केवलेपुर की रजना प्रथम, दहेरी की रूपांशी द्वितीय व बुझवा की गोलू तृतीय स्थान पर रहीं। सबसे ज्यादा रोमांचक खेल 400 मीटर की उच्च प्राथमिक बालक वर्ग की दौड़ रही। इसमें सबसे तेज दौड़ लगाते हुए दहेली के निखिल ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं पहाड़ीपुर के दीपक कुछ सेकंड पीछे रहते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि पितानपुरवा के दीपांशु ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
रेफरी भानू ने बताया कि जूनियर स्तर की 400 मीटर की बालिका दौड़ में केवलेपुर की लाली ने पहला स्थान, दहेली की रूपांशी ने दूसरा व बुझवा की तनु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। जबकि बालक वर्ग में 800 मीटर की दौड़ में दहेली के गौरव ने प्रथम, केवलेपुर के अमन ने द्वितीय व पितानपुरवा के दिव्यांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा खो-खो प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर की बालक में सुजानपुर की टीम विजेता और इंदिरा नगर की टीम उपविजेता रही। बालिका में बहादुरपुर की टीम विजेता और जोड़ी उपविजेता रही। वहीं, बालक वर्ग में प्राथमिक स्तर की कबड्डी में कुशल पूर्वा की टीम विजेता और सुजानपुर की टीम उपविजेता रही। जबकि बालिका में अंगदपुर की टीम विजेता तथा कुशल पूर्वा की टीम उपविजेता रही।
जूनियर स्तर की लंबी कूद में उच्च प्राथमिक स्कूल दहेली के निखिल प्रथम और पहाड़ीपुर की सीता द्वितीय स्थान रहीं। प्राथमिक स्तर की लंबी कूद में बहादुरपुर के रोहन पहले, मोती निवादा के रोहित दूसरे स्थान पर रहे। जबकि जूनियर स्तर की गोला फेंक प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक स्कूल दहेली के आर्यन पहले व पहाड़ीपुर के आर्यन कृष्णा दूसरे स्थान के विजेता घोषित किए गए। सभी विजेताओं को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। यहां पुनीत अवस्थी, ओम प्रकाश यादव, अजय भदौरिया, भानु प्रताप यादव आदि मौजूद रहे।