{"_id":"689a3e43f550754e51002827","slug":"students-condition-deteriorated-due-to-stomach-ache-and-vomiting-died-while-being-taken-to-hospital-kanpur-news-c-212-1-sknp1006-131549-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पेट दर्द और उल्टी से छात्रा की बिगड़ी हालत, अस्पताल ले जाते समय मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पेट दर्द और उल्टी से छात्रा की बिगड़ी हालत, अस्पताल ले जाते समय मौत
विज्ञापन
नरैनी (बांदा)। पेट में दर्द और उल्टी होने से छात्रा की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे नरैनी सीएचसी ले जा रहे थे। रास्ते में मौत हो गई। परिजनों ने जहरीला कीड़ा काटने की आशंका जताई है।
कालिंजर थाना क्षेत्र के मसौनी भरतपुर गांव निवासी सुधा ने बताया कि बहन मनीषा (18) सोमवार को सुबह कॉलेज जाने के लिए तैयार हो रही थी। तभी पेट में दर्द उठा और उल्टी होने लगी। परिजन उसे सीएचसी नरैनी लेकर जा रहे थे। रास्ते में ही मौत हो गई। वह कालिंजर के इंटर कॉलेज में 10वीं की छात्रा थी। दो भाई व चार बहनों में वह सबसे छोटी थी।
बड़ी बहन सुधा के मुताबिक, कॉलेज जाने से पहले उसने घर के पास स्थित दुकान से नमकीन का पैकेट लेकर खाया था। उसी समय से पेट दर्द व उल्टियां शुरू हो गईं थीं। यह भी कहा कि किसी जहरीले कीड़े के काटने की आशंका है। पिता मुन्ना किसानी करते हैं। घर में मां गोमती हैं। कालिंजर थाना इंस्पेक्टर दीपेंद्र सिंह ने बताया कि छात्रा की मौत जहरीले कीड़े काटने से प्रतीत हो रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।