{"_id":"693c80fc8d78a5905f070b46","slug":"students-at-the-kanpur-institute-of-technology-college-staged-a-protest-for-the-second-day-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1358306-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कानपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कॉलेज में छात्रों ने दूसरे दिन भी किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कानपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कॉलेज में छात्रों ने दूसरे दिन भी किया हंगामा
विज्ञापन
कानपुर। महाराजपुर क्षेत्र के रूमा स्थित कानपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कॉलेज (केआईटी) में शुक्रवार को छात्रों का आक्रोश एक बार फिर फूट पड़ा। कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने अपनी लंबित मांगों को लेकर कैंपस के अंदर विरोध प्रदर्शन किया। उधर, प्रबंधन ने नोटिस जारी कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
इससे पहले गुरुवार को भी एमबीए, बीटेक और बीसीए के छात्रों ने प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए विरोध जताया था। बीटेक और बीसीए प्रथम वर्ष के छात्रों ने कहा था कि यदि उनकी मांगों को कॉलेज प्रबंधन जल्द पूरा नहीं करता तो वह सभी अनिश्चितकालीन धरना देने को मजबूर होंगे।
छात्रों का कहना है कि लगातार समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है और प्रबंधन उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है इसी को लेकर शुक्रवार को भी सभी कैंपस में इकट्ठा हुए और नारेबाजी की।
विज्ञापन
सूचना पर महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार पुलिस बल के साथ कॉलेज परिसर पहुंचे और छात्रों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे और समाधान की स्पष्ट घोषणा की मांग करते रहे।
उधर, छात्रों के समर्थन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भी शुक्रवार को संस्थान में प्रदर्शन किया। परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने छात्रों की समग्र समस्याओं को विस्तार से कॉलेज प्रशासन के सामने रखा। प्रदर्शन के बाद केआईटी प्रबंधन ने औपचारिक रूप से नोटिस जारी करते हुए छात्रों की प्रमुख मांगों को स्वीकार कर लिया। दो दिनों के भीतर सभी संबंधित समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने का लिखित आश्वासन दिया।
महानगर मंत्री मयंक पासवान ने कहा कि जब विद्यार्थी संगठित होकर अपनी बात रखते हैं तो सकारात्मक परिवर्तन सुनिश्चित होते हैं। इस दौरान सुधांशु, एल्विन, उज्जवल, नमन, नैतिक, आयुष, आदित्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।