{"_id":"67d7ab5f39d21355cc00d786","slug":"student-was-getting-calls-from-two-different-numbers-chatting-was-being-done-2025-03-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: अलग-अलग नंबरों से आ रहे थे कॉल, चैटिंग भी हुई; छात्रा की आत्महत्या के मामले में नया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अलग-अलग नंबरों से आ रहे थे कॉल, चैटिंग भी हुई; छात्रा की आत्महत्या के मामले में नया खुलासा
Mon, 17 Mar 2025 10:29 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 17 Mar 2025 10:29 AM IST
सार
Kanpur News: साइबर ठग से परेशान होकर छात्रा की आत्महत्या के मामले में कल्याणपुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया अकाउंट खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
साइबर अपराधियों की ब्लैकमेलिंग और आपत्तिजनक वीडियो भेजने से परेशान बीपीएड छात्रा के सुसाइड मामले की जांच कल्याणपुर पुलिस ने शुरू कर दी है। पुलिस ने उसके सोशल मीडिया अकाउंट खंगालने शुरू कर दिए हैं। आशंका जताई जा रही है कि साइबर अपराधी उसके वीडियो और फोटो एडिट कर कई दिनों से चैटिंग कर रहे थे। उसकी फ्रेंड लिस्ट और लाइक व कमेंट करने वालों को भी देखा जा रहा है। इसके साथ ही छात्रा का मोबाइल मांगा गया है। सोमवार को छात्रा के पिता मोबाइल विवेचक को साैंपेंगे। मोबाइल के जरिये यह पता लग सकेगा कि छात्रा को किस-किस नंबर से कॉल आ रही थी। रुपये ट्रांसफर किए गए कि नहीं।
काकादेव क्षेत्र की बीपीएड छात्रा ने होली वाले दिन फंदा लगाकर जान दे दी थी। उसे कई दिनों से साइबर अपराधी ब्लैकमेल कर रहे थे। उसके पिता भदोही में कांस्टेबल हैं। उनके पास भी काॅल की गई। उन्हें वीडियो और फोटो भेज गए। इसमें कहा गया कि आपकी बेटी काॅलेज के बाहर छात्रों के ग्रुप में स्मोकिंग और ड्रिंक करती है। उनसे 50 हजार रुपये की मांग भी की। इसी तरह का मैसेज छात्रा के पास भी भेजा। आरोपियों ने छात्रा से भी रुपयों की मांग की। उसके पैसे न देने पर मामा और मौसी को वीडियो भेज दिया। छात्रा ने ब्लैकमेलिंग से आहत होकर आत्महत्या कर ली। इससे पूर्व उसने कल्याणपुर पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। शनिवार देर रात मामले की जांच कल्याणपुर पुलिस को दे दी गई।

एसीपी कल्याणपुर अभिषेक पांडेय ने बताया कि छात्रा के पास दो अलग-अलग नंबरों से मैसेज आए हैं। एक में गोविंद फुटवाल और दूसरे ऋषभ नाम लिखा आ रहा है। इन नंबरों की जांच कराई जा रही है। साथ ही छात्रा के सोशल मीडिया अकाउंट को भी देखा जा रहा है। साथ ही इस बात की भी जांच की जा रही है कि ब्लैकमेलर के पास छात्रा के पिता, मामा और मौसी तक का नंबर कैसे पहुंचा। इसके लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। घरवालों से और जानकारी जुटाई जा रही है।
सुसाइड से एक दिन पहले हुई थी एफआईआर
एडिशनल सीपी हरीश चंदर ने बताया कि 13 मार्च की रात 12:29 बजे छात्रा की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई थी। 14 मार्च की दोपहर छात्रा ने सुसाइड कर लिया। छात्रा ने जो आरोप लगाए हैं, उसकी गहनता से जांच की जा रही है।
छात्रा ने मां से बताई थी पिता का पॉर्न वीडियो होने की बात एडिशनल सीपी हरीश चंदर ने बताया कि छात्रा ने मां को बताया था कि ब्लैकमेल करने वाले युवक के पास उसके पिता का पॉर्न वीडियो है। इस कारण युवक दबाव बना रहा है।

गांव पहुंचा शव तो सब रो पड़े
शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद सिपाही बेटी के शव को लेकर सीधे भदोही स्थित अपने पैतृक गांव रवाना हो गए। वहां पर रविवार को उन्होंने बेटी का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान ग्रामीण उनके घर पर इकट्ठा रहे और दुखी परिवार को ढांढस बंधाते रहे।

छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा जबरन वसूली और आईटी एक्ट की धारा डिजिटल फार्म में अश्लील सामग्री प्रचारित या प्रसारित करना में एफआईआर दर्ज कर ली थी। मामले में जल्द ही खुलासा किया जाएगा। - अभिषेक पांडेय, एसीपी कल्याणपुर