{"_id":"5d6a0bea8ebc3e016e026988","slug":"student-sought-leave-from-the-principal-mention-his-own-death","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महोदय मेरा देहांत हो गया है, हाफ टाइम से अवकाश देने की कृपा करें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोदय मेरा देहांत हो गया है, हाफ टाइम से अवकाश देने की कृपा करें...
Sat, 31 Aug 2019 05:48 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 31 Aug 2019 05:48 PM IST
विज्ञापन
छात्र द्वारा दिया गया प्रार्थनापत्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के एक स्कूल में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां आठवीं कक्षा के छात्र ने अपनी ही मौत का हवाला देते हुए प्रिंसिपल से छुट्टी मांग ली। हैरत की बात तो यह है कि प्रिंसिपल ने आवेदन पर ग्रांटेड लिखकर छुट्टी दे भी दी।
छात्र ने आवेदन पत्र में लिखा कि- सविनय निवेदन है कि प्रार्थी विजय (बदला नाम) का 20 अगस्त को 10 बजे देहांत हो गया है। महोदय से अनुरोध है कि प्रार्थी को हाफ टाइम से अवकाश प्रदान करने की कृपा करें, महान दया होगी।

प्रिंसिपल ने लापरवाही का नमूना पेश करते हुए लाल पेन से ग्रांटेड लिखकर अपने हस्ताक्षर भी कर दिए। जिसके बाद छात्र को छुट्टी मिल गई और वह स्कूल से चला गया।
यह मामला कुछ दिन पहले का है। दोस्तों के बीच आपसी चर्चा के बाद यह प्रार्थना पत्र शिक्षकों के बीच अब पहुंचा है। जिसके बाद से यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
यह मामला कुछ दिन पहले का है। दोस्तों के बीच आपसी चर्चा के बाद यह प्रार्थना पत्र शिक्षकों के बीच अब पहुंचा है। जिसके बाद से यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।