फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Student's death: Father said justice is needed at any cost

छात्रा की मौत: संस्कृति के पिता बोले- हमार चिरइया उड़ि गई, हमका हर हाल में इंसाफ चाही...

Wed, 17 Sep 2025 12:05 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 17 Sep 2025 12:05 AM IST
सार

नवीं की छात्रा ने ट्रेन से कटकर जान दे दी थी। पिता ने कहा कि अंतिम संस्कार करने के बाद थाने में तहरीर देंगे।

विज्ञापन
Student's death: Father said justice is needed at any cost
छात्रा की फाइल फोटो, बिलखते पिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमार चिरइया उड़ि गई अब हम कइसे जियब...हमका हर हाल मा इंसाफ चाही। फूल से बच्ची का स्कूल वाले छीन लिहनिन। अपनी बिटिया के दोषी का कतई न छोड़ब। जइके लिए दिन रात मेहनत करिके दिन-रात पढ़ा रही राहिन उई हम सबका धोखा देकर चली गई। अंतिम संस्कार करे के बाद काकादेव थाना जाकर तहरीर देबे। ये शब्द फूट-फूटकर बिलखते मुकुल आनंद के हैं जिनकी बेटी संस्कृति ने गोल चौराहे के पास ट्रेन से कटकर जान दी थी।
विज्ञापन


सोमवार को दिलदहला देने वाली घटना के बाद मंगलवार सुबह संस्कृति का पोस्टमॉर्टम किया गया। अधिक रक्तस्त्राव मौत का कारण निकला है। दोपहर 12 बजे परिजन शव लेकर निकले तो छात्रा की दादी अनीता और मामी शव से लिपटकर रोने बिलखने लगे।
विज्ञापन

Student's death: Father said justice is needed at any cost
बिलखते पिता - फोटो : अमर उजाला
वहीं, बाबा राजेश ने कहा कि वह जिलाधिकारी से एफआईआर दर्ज कराने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद परिजन शव लेकर घर रवाना हो गए। आवास विकास-एक केशवपुरम निवासी छात्रा जवाहर नगर स्थित ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन स्कूल में नौवीं की छात्रा थी।
विज्ञापन

Student's death: Father said justice is needed at any cost
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
परिवार में मां साधना व बड़ा भाई अरनव है। मां के अनुसार सोमवार को बेटी स्कूल बैग में बुके बनाकर और चॉकलेट रखकर ले गई थी जिस पर टीचर ने डांट स्कूल में उसे सबके सामने डांटा था। इसी को लेकर उन्हें स्कूल बुलाया गया था। घटना के बाद से बेटी काफी अवसाद में थी।
विज्ञापन

Student's death: Father said justice is needed at any cost
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
मां के अनुसार गोल चौराहे तक वह उनके साथ आई इसके बाद बेटी ने उन्हें घर भेजकर कुछ देर में आने के लिए कहा। इसके बाद उसने जान दे दी। वहीं, स्कूल प्रबंधन ने सभी आरोपों को निराधार और बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed