{"_id":"65639fd866834cf056072c34","slug":"student-riding-a-bicycle-dies-in-collision-with-tractor-kanpur-news-c-220-1-akb1006-5741-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार छात्र की मौत
Mon, 27 Nov 2023 01:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 27 Nov 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के दलेल नगर और अटवा गांव के बीच लिंक रोड पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार छात्र की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने घटना की जानकारी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल रहा।
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अटवा निवासी इस्माइल ने बताया कि बेटा नूर हसन (12) पूर्व माध्यमिक विद्यालय अटवा में कक्षा आठ में पढ़ता था। रविवार को कोचिंग से होकर साइकिल से वह वापस घर लौट रहा था। दलेल नगर और अटवा गांव के बीच लिंक मार्ग पर पुलिया के पास ट्रैक्टर ने उसकी साइकिल में टक्कर मार कर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर डाॅ. अनूप कुमार सचान ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कोतवाल दिलीप कुमार बिंद और चौकी इंचार्ज अनुज अवस्थी पुलिस बल के साथ सीएचसी पहुंचे। परिजनों से जानकारी करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की मां अफीदा बेगम, भाई फुरकान, अनफाशुल हसन, नूर आलम, इरफान, स्वहेल खान, बहन जुवेलिया बानो, फातमा, कालिस और शाजिया का रो -रो कर हाल बेहाल हो गया। कोतवाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।