{"_id":"62697b846300fd44e42c4bf0","slug":"student-murder-deadbody-found-kanpur-news-knp6936531151","type":"story","status":"publish","title_hn":"डी-फार्मा के छात्र की हत्या, गन्ने के खेत मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डी-फार्मा के छात्र की हत्या, गन्ने के खेत मिला शव
विज्ञापन
फोटो-33- हरदोई का छात्र सुमित जिसकी हत्या की गई।
- फोटो : HARDOI
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के उनौती गांव में डी फार्मा के छात्र की हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह उसका शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। परिजनों ने प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप लगाया है। एसपी राजेश द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फोरेंसिक टीम ने नमूने जुटाए। मामले में चचेरी मामी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
उनौती निवासी सुमित पाल (25) फर्रुखाबाद स्थित एक कॉलेज में डी फार्मा का छात्र था। कुछ दिन से वह घर पर ही था। मंगलवार शाम वह शहर जाने की बात कहकर निकला था। बुधवार सुबह गांव में गन्ने के खेत गए बच्चों ने सुमित का शव पड़ा देखा तो जानकारी ग्रामीणों व परिजनों को दी। उसके सिर पर चोट का निशाना था। कान से खून बह रहा था।
घटना की सूचना पर एसपी राजेश द्विवेदी, एएसपी पश्चिमी दुर्गेश सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एसपी ने बताया कि सुमित का उसकी चचेरी मामी से प्रेम प्रसंग होने की बात सामने आई है। इसके आधार पर जांच की जा रही है। परिजन भी प्रेम प्रसंग में हत्या की बात कह रहे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। एसओ राजदेव मिश्र ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर चचेरी मामी नैंसी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।