फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Student made a laser pointer charged by USB

कानपुर: 11वीं के छात्र ने बनाया यूएसबी से चार्ज होने वाला लेजर प्वाइंटर, यह भी है खासियत

Thu, 02 Jan 2020 05:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 02 Jan 2020 05:07 PM IST
विज्ञापन
Student made a laser pointer charged by USB
छात्र ने बनाया यूएसबी से चार्ज होने वाला लेजर प्वाइंटर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के जयनारायण स्कूल के 11वीं के छात्र शिवा पटेल ने यूएसबी से चार्ज होने वाला लेजर प्वाइंटर बनाया है। यूएसबी से कनेक्ट होने के कारण ये प्वाइंटर बैटरी वाले प्वाइंटरों से अधिक समय तक चलेगा।
विज्ञापन


स्टार्टअप से प्रभावित शिवा पटेल ने यूएसबी कनेक्ट लेजर प्वाइंटर मात्र एक दिन में ही बनाया। इसका डेमो भी बुधवार को आईआईटी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दिया। यहां पर मौजूद स्टेम रोबो कंपनी, नोएडा के निदेशक अनुराग गुप्ता को यह आइडिया बेहद पसंद आया।
विज्ञापन

उन्होंने आइडिया को अपना लिया है और जल्द ही इसे अपग्रेड करके प्रोडक्ट को लांच करेंगे। अवधपुरी में रहने वाले शिवा का घर पेंशन के सहारे चलता है। 10वीं में 84 फीसदी अंक पाने वाले शिवा कहते हैं कि बचपन में पिता की मौत हो गई थी।  स्कूल से काफी मदद मिली, कई सारे इनोवेशन करता रहता हूं। बता दें कि लेजर प्वाइंटर का प्रयोग प्रजेंटेंशन के दौरान चीजों को समझाने में किया जाता है।

वायरलेस टेस्टर भी बनाया
शिवा ने वायरलेस टेस्टर भी बनाया है। शिवा कहते हैं कि आमतौर पर टेस्टर को जब किसी चीज में टच करो तभी वह बताता है कि करंट है या नहीं। यह टेस्टर दो सेंटीमीटर की दूरी से ही करंट की स्थिति बता देगा। अगर उस जगह पर करंट होगा तो पहले ही लाइट जलने लगेगी। बताया कि अभी रेंज बढ़ाने पर काम कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed