{"_id":"5f67ac8487d93f366067b951","slug":"student-killed-by-ax-in-old-enmity-in-hamirpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: ग्यारहवीं के छात्र की बेरहमी से हत्या का मामला, चार सगे भाइयों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: ग्यारहवीं के छात्र की बेरहमी से हत्या का मामला, चार सगे भाइयों पर मुकदमा
Mon, 21 Sep 2020 12:56 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 21 Sep 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
ग्यारहवीं के छात्र की बेरहमी से हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर जिले में राठ कोतवाली क्षेत्र के धमना गांव में शनिवार दोपहर ग्यारहवीं के छात्र की कुल्हाड़ी से हुई हत्या के मामले में उसके पिता ने चार सगे भाइयों पर मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने गांव पहुंच परिजनों से घटना की जानकारी ली।
धमना निवासी अशोक कुमार अनुरागी ने बताया उनके पड़ोस में मूलचंद्र प्रजापति पुत्र भैरव का मकान है। दोनों मकानों में एक ही लाइन से बिजली कनेक्शन है। एक माह पूर्व लाइन टूटने पर उनके पुत्र विकास (17) व मूलचंद्र के पुत्र सुरेश का विवाद हो गया था।
समझौता होने के बावजूद दोनों परिवारों में बोलचाल नहीं थी। बीते शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे उनका पुत्र विकास अपने चचेरे भाई विशाल पुत्र हरीसिंह के साथ घर के दरवाजे पर बैठा था।
विज्ञापन
तभी सुरेश हाथ में कुल्हाड़ी लेकर अपने भाई प्रमोद, अशोक व जयहिंद के साथ पहुंचा। आरोप है विकास पर पीछे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जब वह बचाने पहुंचे तो उन पर भी हमला किया।

परिजनों व ग्रामीणों के ललकारने पर आरोपी गालीगलौज करते हुए वहा से भाग निकले। बताया पुत्र विकास को सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। सीओ परमानंद द्विवेदी ने कहा छात्र के पिता की तहरीर के पर सुरेश, प्रमोद, अशोक व जयहिंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दविश दी जा रही है। वहीं रविवार को एसपी नरेंद्र कुमार ने पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली। कोतवाली में बैठक के दौरान मामूली विवादों पर भी कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। जिससे इस तरह की बड़ी घटना को होने से रोका जा सके। उन्होंने कहा आरोपियों की धरपकड़ के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं।
24 घंटे बाद हुआ पोस्टमार्टम
राठ सीएचसी में पोस्टमार्टम के लिए एकमात्र स्वीपर पंथूलाल है। शनिवार शाम उसकी ड्यूटी कोविड अस्पताल कुरारा में लगा दी गई। स्वीपर के न होने पर शनिवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका। रविवार को मामला सीएमओ के संज्ञान में आने पर स्वीपर की ड्यूटी कोविड अस्पताल से निरस्त कर वापस भेजा गया। दोपहर बाद स्वीपर के आने पर पोस्टमार्टम हो पाया है।