फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Student kidnapped and misdeed, forced to have abortion, married forcibly in temple, report filed against six

UP: छात्रा का अपहरण कर किया दुष्कर्म, गर्भपात कराया…मंदिर में रचाई जबरन शादी, आरोपी समेत पांच पर रिपोर्ट

Fri, 06 Sep 2024 03:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 06 Sep 2024 03:41 PM IST
सार

Fatehpur News: औंग थाना क्षेत्र की एक छात्रा के साथ अपहरण और दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। मामले में आरोपी ने छात्रा का वीडियो भी बनाया। साथ ही,  गर्भपात कराकर जबरदन मंदिर में शादी रचा ली गई।

विज्ञापन
Student kidnapped and misdeed, forced to have abortion, married forcibly in temple, report filed against six
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहुपर जिले में औंग थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा को गांव का ही युवक अपहरण कर ले गया था। मामला 10 माह पहले का है, छात्रा कॉलेज पढ़ने जा रही थी। छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी की मां व रिश्तेदारों सहित छह लोगों  के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

अपहरणकर्ता छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण कर बेंगलुरु ले गया था। वहीं, रखकर दुष्कर्म करता रहा। दबाव बनाने के लिए अश्लील वीडियो बना लिया। इसी दौरान छात्रा गर्भवती हो गई। छात्रा का गर्भपात भी करा दिया। मामले में आरोपी लकी उर्फ हिमांशु की मां सावित्री, मौसा संतोष, मामा रोहित व जितेंद्र आदि सम्मिलित रहे।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गर्भपात कानपुर मौसा के घर में रखकर कराया गया। इसके बाद में इन सभी रिश्तेदारों की मौजूदगी में कानपुर के ही एक मंदिर में जबरन छात्रा से दुष्कर्मी ने शादी कर ली। शादी के दौरान जयमाल भी हुआ। दुष्कर्मी का मौसा संतोष छात्रा पर बुरी नियत रखता था। 20 अगस्त को बाइक से हिमांशु तथा मौसा संतोष छात्रा को हमीरपुर ले जा रहा था।

नौबस्ता पुलिस ने छात्रा को परिजनों के सुपुर्द कर दिया
नौबस्ता थाने के पास छात्रा ने बचाओ-बचाओ का शोर मचा दिया। सुनकर नौबस्ता पुलिस हरकत में आ गई। पकड़े जाने के डर से दोनों छात्रा को छोड़कर भाग खड़े हुए। पुलिस को छात्रा ने सारी घटना बताई। वादिनी के पुत्र को बुलाकर नौबस्ता पुलिस ने छात्रा को सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन

आरोपी समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
नौ माह 15 दिन तक छात्रा का सुराग न लगने पर मां निराश हो गई थी। 15 दिन तक पुलिस आरोपियों की खोजबीन में लगी रही। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया छात्रा की मां की तहरीर पर दुष्कर्मी, मां, मौसा, दो मामा तथा एक अज्ञात के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर सभी को गिरफ्तार करने की दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed