फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Student jumped from first floor saying I am Spider Man, got injuries on face and hand, incident captured in CC

Kanpur: मैं हूं स्पाइडर मैन..और पहली मंजिल से कूदा छात्र, चेहरे और हाथ में आई हैं चोटें, CCTV में कैद हुई घटना

Fri, 21 Jul 2023 01:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 21 Jul 2023 01:40 PM IST
सार

Kanpur Crime: स्कूल प्रबंधन ने कहा कि छात्र ने दोस्तों के साथ शर्त लगाई थी और रेलिंग से कूद गया था। सीसीटीवी कैमरे में भी दिख रहा है कि छात्र अकेले ही गया और रेलिंग से छलांग लगा दी थी।

विज्ञापन
Student jumped from first floor saying I am Spider Man, got injuries on face and hand, incident captured in CC
स्कूल में पहली मंजिल से कूदा छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में किदवईनगर थाना क्षेत्र के संजय वन चौकी क्षेत्र में स्थित एक निजी स्कूल की पहली मंजिल से छात्र गिरकर घायल हो गया। उसके चेहरे और हाथ में चोट आई है। स्कूल प्रबंधन ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। छात्र के पिता ने बताया कि बेटा स्कूल की आखिरी क्लास के बाद वाटर कूलर से पानी भरने गया था।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, दोस्तों के बीच स्पाइडर मैन की कहानियां चल रही थीं। एक-दूसरे से पूछ रहे थे कि कौन स्पाइडर मैन की तरह छलांग लगा सकता है। इसी बीच छात्रों में शर्त लग गई। फिर क्या था, मैं हूं स्पाइडर मैन कहकर छात्र पहली मंजिल से कूद गया। छात्र के गिरते ही हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर स्कूल की प्रिंसिपल और स्टॉफ मौके पर पहुंचे। आनन फानन घायल छात्र को अस्पताल लेकर गए। यहां डॉक्टर ने बताया कि छात्र के दो दांत टूट गए हैं। जबड़े की हड्डी और पैर में भी चोट आई है। वहीं, प्रबंधन की सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां बोली- बेटे की नदानी से हुई है घटना
छात्र की मां ने कहा है कि बेटा कक्षा तीन में पढ़ता है और यह घटना बेटे की नदानी से हुई है। वहीं, स्कूल प्रबंधन ने कहा कि छात्र ने दोस्तों के साथ शर्त लगाई थी और रेलिंग से कूद गया था। सीसीटीवी कैमरे में भी दिख रहा है कि छात्र अकेले ही गया और रेलिंग से छलांग लगा दी थी।

सीसीटीवी में कैद हुई है घटना
स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हुई है, जिसमें छात्र कूदता हुआ दिखाई दे रहा है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है और वह किसी तरह की कार्रवाई नहीं चाहते। वहीं, इंस्पेक्टर किदवईनगर प्रदीप सिंह ने कहा कि शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी। मामले की जांच हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed