फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   student hanged himself beacause of police's harassment

पुलिस की प्रताड़ना से क्षुब्ध छात्र ने फांसी लगा दी जान, परिजन व पुलिस एक दूसरे पर लगा रहे हैं आरोप

Thu, 25 Jul 2019 09:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 25 Jul 2019 09:53 PM IST
विज्ञापन
student hanged himself beacause of police's harassment
यूपी पुलिस फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
हरदोई के हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सेमरिया में इंटरमीडिएट के छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने पुलिस की प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर छात्र के फांसी लगाने की बात कही है। परिजनों ने इस संबंध में कोई लिखित तहरीर नहीं दी है। छात्र के शव का पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

 
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सेमरिया निवासी विपिन (18) पुत्र अवधेश हरपालपुर कस्बे के एक प्राइवेट इंटर कालेज में कक्षा 12 का छात्र था। गुरुवार की सुबह उसका शव घर के अंदर कमरे में लुंगी से फंदे पर लटकता मिला। पिता अवधेश और विपिन की दो बहनें शांती और खुशबू शव देखकर बिलख पड़ीं। सूचना पर हरपालपुर कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

 

पिता अवधेश ने बताया है कि विपिन के साथ ग्राम बलदेव पुरवा निवासी गौरव पुत्र भयन्नू भी पढ़ता था। दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी। गौरव का प्रेम प्रसंग अरवल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी से था। 15 दिन पहले गौरव और किशोरी घर से एक साथ चले गए थे। इधर इस मामले में लड़की के पिता ने शिकायती पत्र थाने में दिया था।

पुलिस ने लिखा पढ़ी के बिना ही किशोरी को खोजकर परिजनों के हवाले कर दिया था। किशोरी के परिजनों ने विपिन पर भी गौरव का साथ देने और साजिश करने का आरोप लगाया था। पिता अवधेश ने बताया कि अरवल थाने की पुलिस लगातार विपिन को परेशान कर रही थी। उक्त किशोरी की शादी भी उसके परिजनों ने कुछ दिन पहले कर दी थी।

 
विज्ञापन

अरवल थाने की पुलिस बुधवार को घर आई थी और विपिन से पूछताछ की थी। इससे विपिन आहत था और उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। हरपालपुर कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि पूर्व में हुए प्रकरण की कोई जानकारी उन्हें नहीं है। खुदकुशी किए जाने को लेकर मृतक के पिता ने कोई तहरीर नहीं दी है। अगर तहरीर देंगे तो जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 

घटना के संबंध में इस सम्बन्ध में अरवल एसओ भगवान चंद्र वर्मा का कहना है विपिन लड़की को फोन करता था साथ ही परिजनों के आरोप को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि किशोरी को विपिन का दोस्त साथ ले गया था। किशोरी की परिजनों ने शादी कर दी थी। उन्होंने बताया दो दिन पूर्व किशोरी के परिजनों ने थाने में मौखिक शिकायत की थी। किशोरी के परिजनों ने कहा था कि विपिन शादी होने के बाद भी किशोरी के मोबाइल पर फोन कर रहा है। इसके चलते विपिन से पूछतांछ की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed