{"_id":"57c5574a4f1c1bc3602cbdd6","slug":"student-elections-nominations-between-gunshots","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ चुनाव : गाेलियाें की अावाज के बीच हुए नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ चुनाव : गाेलियाें की अावाज के बीच हुए नामांकन
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 30 Aug 2016 03:22 PM IST
विज्ञापन
नामांकन के दाैरान कालेज परिसर के बाहर खड़े प्रत्याशियाें के समर्थक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कानपुर यूनिवर्सिटी के बीएनडी कालेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल बज चुका है। मंगलवार को चुनाव के लिए नामांकन के बीच प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने जमकर हुड़दंग मचाया। सड़कों पर स्टीकर और पोस्टर उड़ाए गए। इसी दौरान कुछ युवकों ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। एक के बाद एक करीब पांच राउंड फायरिंग हुए। इससे कालेज के आस-पास हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हुड़दंग कर रहे प्रत्याशी समर्थकों को लाठी फटककर खदेड़ा। इसके बाद कहीं जाकर माहौल शांत हुआ।
इन्होंने भरे पर्चे
अध्यक्ष पद के लिए महिला प्रत्याशी सोनम दीक्षित, अभिषेक यादव ने नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा महामंत्री पद के लिए आकाश जायसवाल, सार्थक दुबे, शिवांक द्विवेदी ने नामांकन किया।
विज्ञापन