फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   student dies in road accident at unnao raebareli road

उन्नाव: ट्रक से टकराई बाइक, छात्र ने मौके पर तोड़ा दम, चालक गंभीर रूप से घायल

Fri, 22 Nov 2019 03:27 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 22 Nov 2019 03:27 PM IST
विज्ञापन
student dies in road accident at unnao raebareli road
उन्नाव में रायबरेली-उन्नाव मार्ग पर घटना के बाद लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव में रायबरेली-उन्नाव मार्ग पर बीघापुर थाना क्षेत्र के कठार गांव के सामने शुक्रवार सुबह 9 बजे एक बाइक ट्रक से टकरा गई। हादसे में बाइक में पीछे बैठे बहुराजमऊ गांव निवासी अनिकेत (17) पुत्र ओमप्रकाश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि बाइक चला रहे पड़ोसी शिवकिशोर (28) पुत्र रामकिशोर घायल हो गए। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद करीब 1 घंटे तक रायबरेली-उन्नाव मार्ग जाम रहा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ लंबी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन


मृतक अनिकेत कक्षा 10 का छात्र था। घटना के समय वह पड़ोसी शिवकिशोर के साथ खेत की सिंचाई के लिए डीजल लेकर लालकुआं पेट्रोल पंप से लौट रहा था। अनिकेत दो भाईयों में बड़ा था। छोटा भाई 3 साल का आर्यन और डेढ़ साल की एक बहन है। पिता ओमप्रकाश गांव में ही रहकर कृषि कार्य करते हैं। अनिकेत की मौत की खबर गांव पहुंचने पर कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed