फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Mayor clarifies position to CM states neither she nor her family was involved in the tender dispute

कानपुर: सीएम को मेयर ने दी सफाई, बाेलीं- टेंडर विवाद में मेरा या परिवार का हाथ नहीं, जीरो टॉलरेंस का किया पालन

Thu, 03 Sep 2026 03:06 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 03 Sep 2026 03:06 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर नगर निगम में कमीशनबाजी और भ्रष्टाचार के आरोपों की चर्चा के बीच मेयर प्रमिला पांडेय ने बुधवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ उनके बेटे व राज्य विधिज्ञ परिषद के उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Kanpur Mayor clarifies position to CM states neither she nor her family was involved in the tender dispute
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करतीं महापौर प्रमिला पांडेय व अनुराग पांडेय - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर नगर निगम में भ्रष्टाचार और कमीशनबाजी के खेल की जांच के बीच बुधवार को मेयर प्रमिला पांडेय ने बुधवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मेयर ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा है कि नगर निगम में बीते पांच साल में हुए 10 लाख रुपये तक के सभी काम की जांच कराएंगे। इस संबंध में नगर आयुक्त को फोन कर बताएंगे और उनसे रिपोर्ट मांगेंगे।

विज्ञापन

इसके अलावा महानगर में लगी होर्डिंग्स से नगर निगम की क्या आय हुई और कहीं अनियमितता तो हुई, इस संबंध में भी नगर आयुक्त से रिपोर्ट मांगेंगे। मेयर ने कहा कि नगर निगम में टेंडर वगैरह को लेकर जितने मुंह उतनी बातें सुनने में आ रही हैं। इसमें उनका या उनके परिवार की किसी भी सदस्य की संलिप्तता नहीं है।

विज्ञापन

जीरो टॉलरेंस की नीति का पालन किया है
पति की बीमारी के कारण थोड़ा परेशान हूं। उनके स्वास्थ्य में सुधार होते ही जनता की सेवा के लिए फिर उनके बीच मौजूद रहूंगी। भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस की नीति का हमने पूरी तरह से पालन किया है। मुलाकात के दौरान मेयर के पुत्र और राज्य विधिज्ञ परिषद के उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed