{"_id":"5c12956742c7925d55426769","slug":"student-dies-after-animals-attack-in-mahoba","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महोबा में अन्ना जानवरों ने छात्र को रौंदा, स्कूल से घर लौट रहे होनहार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा में अन्ना जानवरों ने छात्र को रौंदा, स्कूल से घर लौट रहे होनहार की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Updated Thu, 13 Dec 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुंदेलखंड में जानलेवा बन चुके अन्ना जानवरों ने बृहस्पतिवार को स्कूल से घर लौट रहे कक्षा छह के होनहार छात्र की जान ले ली। घटना मोहबा के खन्ना में
दोपहर बाद स्कूल से निकलने के बाद सड़क पर छात्र गांव के अन्य छात्रों से काफी आगे था। झुंड से निकले दो मवेशियों ने उसे रौंद डाला।
लाडले की मौत से जहां मां-बाप सुधबुध खो बैठे हैं, वहीं गांव में भी मातम छाया है। खन्ना थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव निवासी संतोष निषाद के तीन बच्चों में बड़ा बेटा संजय निषाद (11) गांव के ही पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पढ़ता था। उससे छोटा सुधीर कक्षा तीन में पढ़ता है।
बहन खुशबू गांव के ही प्राथमिक स्कूल में कक्षा दो की छात्रा है। दोपहर तीन बजे संजय अपने भाई सुधीर और बहन के अलावा गांव के अन्य बच्चों के साथ छुट्टी होने पर घर लौट रहा था।
संजय घर पहुंचने की जल्दी में अन्य छात्रों से तेज चल रहा था, जिससे अन्य बच्चे उससे काफी पीछे रह गए। इस बीच अन्ना जानवरों के झुंड से दो मवेशी निकले और संजय पर हमला बोल दिया।

संजय के लहूलुहान पड़े होने की जानकारी पीछे से पहुंचे उसके भाई और अन्य छात्रों ने परिजनों को दी। परिजन संजय को निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया। इधर, मौत की खबर आते ही पूरा गांव शोक में डूब गया। अन्ना मवेशियों को लेकर लोगों ने आक्रोश भी जताया।
सरकारी मदद मिलेगी
राजस्व विभाग की टीम को खम्हरिया गांव भेजा गया है। छात्र के परिजनों को सरकारी मदद दिलाई जाएगी।
- एसडीएम सदर राजेश कुमार
सरकारी मदद मिलेगी
राजस्व विभाग की टीम को खम्हरिया गांव भेजा गया है। छात्र के परिजनों को सरकारी मदद दिलाई जाएगी।
- एसडीएम सदर राजेश कुमार