{"_id":"67a842894b1773aab006ccb8","slug":"student-committed-suicide-after-writing-a-suicide-note-in-kanpur-2025-02-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'मैं कुछ बन न सका, न तो अच्छा बेटा और न दोस्त...' सुसाइड नोट में ये बातें लिख फंदे पर लटका छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'मैं कुछ बन न सका, न तो अच्छा बेटा और न दोस्त...' सुसाइड नोट में ये बातें लिख फंदे पर लटका छात्र
Sun, 09 Feb 2025 11:24 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:24 AM IST
सार
कानपुर में छात्र ने साइड नोट लिखकर खुदकुशी कर ली। पिता के मुताबिक, सुबह बेटे की मौत होने के बाद उसके मोबाइल पर एक लड़की का फोन आया था। बेटी ने राहुल की मौत की जानकारी दी तो लड़की ने फोन काट दिया।
विज्ञापन
Kanpur suicide
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
'मैं कुछ बन न सका, न तो अच्छा बेटा और न ही अच्छा दोस्त। मेरी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार न माना जाए, बाय-बाय फॉर एवर...'। ये पंक्तियां लिखकर दबौली निवासी 19 वर्षीय राहुल फंदे पर लटक गया।
वो अरमापुर पीजी कॉलेज का स्नातक तृतीय वर्ष का छात्र था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दबौली निवासी रमेश अग्रवाल प्राइवेट कर्मी हैं।
उन्होंने बताया कि परिवार में पत्नी किरन, बेटी ज्योति और बेटा राहुल था। दो मंजिला मकान की पहली मंजिल पर उनका परिवार रहता है, जबकि भूतल पर बड़े भाई नरेश का परिवार रहता है।
विज्ञापन
बेटा पिछले कुछ समय से किसी लड़की से घंटों फोन पर बात करता था। शनिवार रात करीब ढाई बजे एक हजार रुपये मांगे। उन्होंने ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया।

Trending Videos
सुबह पांच बजे पत्नी किरन में कमरे में गई तो सामने बेटे का शव लटकता दिखा। शोर मचाने पर सब पहुंचे। शव को फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची गोविंदनगर पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ।
पिता से लिए पैसे लड़की को भेज दिए
पिता के मुताबिक, सुबह बेटे की मौत होने के बाद उसके मोबाइल पर एक लड़की का फोन आया था। बेटी ने राहुल की मौत की जानकारी दी तो लड़की ने फोन काट दिया। मोबाइल की जांच पर पता चला कि उनसे लिए रुपये बेटे ने रात में ही उस लड़की को ट्रांसफर कर दिए थे।