यूपी में कानपुर देहात के पुखरायां इलाके में हाईस्कूल परीक्षा परिणाम से हताश होकर 10वीं के छात्र ने एेसा कदम उठाया जिसके बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया। हर कोई उसकी इस हरकत के पीछे का कारण जानने को बेताब दिखा।
2 of 4
छात्र ने की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
अहरौली सेख मोड़ किसान सेवा आश्रम गली पु्खरायां निवासी जंगली प्रसाद के पुत्र शिव कुमार ने उरई (जालौन जिला) के मॉर्निंग स्टार कॉलेज से सीबीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षा दी थी। परीक्षा परिणाम में 55 प्रतिशत अंक आने से छात्र हताश हो गया और उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।
3 of 4
छात्र ने की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
हालत बिगड़ने पर परिजन छात्र को कानपुर देहात के जिला अस्पताल माती ले गए। जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया।
4 of 4
छात्र ने की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर अस्पताल लाते वक्त रास्ते में ही छात्र की मौत हो गयी। इस घटना से पूरे इलाके में कोहराम मचा हुआ है। मामले की जानकारी होते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।