{"_id":"597b25e14f1c1bc84d8b4bac","slug":"struggling-to-throw-eggs-force-deployed-in-entire-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्थर, आलू, प्याज के बाद अब अंडा फेंकने पर तनातनी, पूरे इलाके में फोर्स तैनात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्थर, आलू, प्याज के बाद अब अंडा फेंकने पर तनातनी, पूरे इलाके में फोर्स तैनात
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 28 Jul 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दूसरे के मोहल्ले में कई दिनों से पत्थर, आलू और अंडे की बौछार होने के बाद अब तनातनी बढ़ गई है। हंगामा बढ़ता देख पूरे इलाके में फोर्स तैनात कर दी गई है। मामला यूपी के फर्रुखाबाद जिले का है।
फर्रुखाबाद शहर कोतवाली के मोहल्ला कुचिया और चीनीग्राम सड़क के आमने सामने बसे हैं। गुरुवार की रात करीब 10:30 बजे चीनीग्राम मोहल्ले की ओर से अंडे फेंके गए। कुचिया मोहल्ले के मनोज शर्मा और कपिल शर्मा के ऊपर अंडा गिरने से कपड़े खराब हो गए। इस पर दोनों युवकों ने हंगामा करने के साथ ही इसकी जानकारी मोहल्ले के अन्य लोगों को दी। सूचना पर मोहल्ले के विवेक, विशाल, प्रशांत, सुमित कुमार समेत करीब 50 लोग एकत्रित हो गए। मोहल्ले के लोग चीनीग्राम मोहल्ले में जाकर हंगामा करने के साथ ही अंडा फेंकने वालें को गालियां देने लगे।
इस पर चीनीग्राम के लोगों ने आक्रोशित युवकों को समझाया। उनका कहना था कि जिस व्यक्ति ने अंडा फेंका है। उसका नाम बताओ। इस पर लोगों ने उसका नाम मालूम होने से इनकार कर दिया। हंगामा होने की जानकारी यूपी 100 पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर यूपी 100 पुलिस के साथ ही शहर कोतवाल अनूप निगम फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। यहां पर मोहल्ले के लोगों ने बताया कि कई दिनों से कभी आलू तो कभी प्याज के साथ ही कभी पत्थर फेंके जाने का सिलसिला चल रहा है।
विज्ञापन
बोले जिम्मेदार
कोतवाल अनूप निगम ने बताया कि आक्रोशित लोगों को हिदायत दी कि वह लोग कोई बवाल न करें। किसी पर शक हो तो उसका नाम बताए। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही लोग अपने अपने मकानों में सीसीटीवी कैमरे लगवा लें। जिससे यह पता चल जाएगा कि कौन व्यक्ति यह हरकत कर रहा है। फिलहाल मोहल्ले में दो सिपाहियों को तैनात कर दिया है। अभी तहरीर मिलने पर जांच व कार्रवाई की जाएगी।