{"_id":"69d1738f2b1fb0dded0d29f0","slug":"strong-sunlight-is-damaging-the-skin-increased-number-of-patients-in-opd-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-140773-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: त्वचा को नुकसान पहुंचा रही तेज धूप, ओपीडी में बढ़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: त्वचा को नुकसान पहुंचा रही तेज धूप, ओपीडी में बढ़े मरीज
Sun, 05 Apr 2026 01:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
राजपुर। लगातार बढ़ता पारा व उमस लोगों पर भारी पड़ रही है। उमस व पसीने की अधिकता से शरीर की त्वचा में फंगल इंफेक्शन बढ़ रहा है। तेज धूप में त्वचा संबंधी रोग भी बढ़े हैं। सरकारी अस्पतालों में त्वचा रोग से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। चिकित्सक इस मौसम में त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए ढीले और सूती कपड़े पहनने की सलाह दे रहे हैं।
मौसम में अचानक बढ़ी गर्मी का असर अब लोगों की त्वचा पर दिखने लगा है। राजपुर, रसधान व रूरगांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में इन दिनों त्वचा रोगों के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। त्वचा रोग से पीड़ित 25 से 30 मरीज रोजाना इलाज कराने अस्पताल पहुंच रहे हैं। इनमें महिलाओं की संख्या अधिक है। डॉक्टरों के मुताबिक खुजली, दाद-खाज, एक्जिमा, फंगल इंफेक्शन आदि शिकायतें बढ़ रही हैं। कई मरीजों के चेहरे पर दाग-धब्बे पड़ रहे हैं, लाल चकत्ते उभर आए हैं और जलन की समस्या हो रही है। गर्मी के कारण पसीना ज्यादा आना, त्वचा का तैलीय होना और फिटिंग वाले कपड़ों का इस्तेमाल इन समस्याओं को बढ़ावा दे रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ प्रियंक तिवारी का कहना है कि तेज धूप और गर्मी त्वचा को बहुत नुकसान पहुंचाती है। गर्मी के बढ़ने के साथ ही मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। शनिवार को ओपीडी में 102 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां दी गई। सर्वाधिक मरीज त्वचा रोग से पीड़ित रहे। इसके अलावा उल्टी, दस्त के मरीज भी बढ़े हैं।
..................
त्वचा रोग में यह होती हैं परेशानी-
एलर्जी से चेहरा लाल हो जाता है
शरीर पर लाल रंग के दाने निकल आते हैं
त्वचा में बार-बार खारिश होती है।
................
ऐसे करें बचाव
शरीर पर सनस्क्रीन लगाकर घर से निकलें
धूप से बचने के लिए छाते का इस्तेमाल करें
धूप में निकलते समय सूती कपड़े पहनें
शरीर को ढक कर रखें और तंग कपड़े न पहनें
शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त पानी पिएं