{"_id":"68bf40ef2101a4b8e203da83","slug":"strict-action-will-be-taken-against-parking-of-vehicles-on-highways-and-service-lanes-kanpur-news-c-220-1-ka21001-131475-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: हाईवे व सर्विस लेन पर वाहन खड़ा करने पर होगी कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: हाईवे व सर्विस लेन पर वाहन खड़ा करने पर होगी कड़ी कार्रवाई
Tue, 09 Sep 2025 02:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Tue, 09 Sep 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। हाईवे व सर्विस लेन पर जिस प्रतिष्ठान के बाहर भारी वाहन खड़े होंगे, उनके संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस ने फैक्टरी, होटल, ढाबा संचालकों के वाहनों को पार्किंग में खड़े करने की हिदायत दी है।
कानपुर-इटावा हाईवे पर रायपुर से लेकर बाराजोड़ तक सड़क किनारे अवैध पार्किंग हो रही है। यही हादसे का कारण बनते हैं। सड़क हादसों में कमी लाने के लिए यातायात पुलिस ने अभियान चला रखा है। रविवार को सीओ यातायात आलोक चौधरी ने यातायात प्रभारी व सीओ अकबरपुर संजय वर्मा के साथ रनियां में अभियान चलाया। इसमें 70 माल वाहक वाहनों का चालान करने के साथ दो फैक्टरी संचालकों को नोटिस दिया था।
वहीं, सोमवार शाम यातायात प्रभारी राम बहादुर सिंह ने रनियां से बाराजोड़ के बीच अभियान चलाया और 28 भारी वाहनों पर कार्रवाई की। बताया कि हाईवे पर दुर्घटना होने की स्थिति में सर्विस लेन लाइफ लाइन का कार्य करती हैं। ऐसे में इस पर भारी वाहनों के खड़े होने के एंबुलेंस आदि नहीं निकल पाती। रनियां से लेकर रायपुर तक फैक्टरी, होटल, ढाबा व अन्य प्रतिष्ठान के संचालकों को हिदायत दी गई है कि वाहनों को पार्किंग में ही खड़ा किया जाए। अगर सर्विस लेन या हाईवे पर वाहन खड़े पाए जाते हैं, तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि विसायकपर, रायपुर, रनियां, बारा, खानपुर खड़ंजा के पास सड़क किनारे वाहन खड़ा करने वाले को चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया गया है।