फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   stress intact , PAC convened

प्रभातफेरी रोकने पर तनाव बरकरार, पीएसी बुलाई गई

Fri, 29 Jan 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो, कानपुर देहात।
अमर उजाला ब्यूूराो, कानपुर देहात। Updated Fri, 29 Jan 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र के सिठमरा गांव में चौथे दिन भी तनाव बरकरार रहा।
विज्ञापन


गांव में एहतियात के तौर पीएसी और फोर्स तैनात कर दी गई है।  हालांकि, पुलिस अब तक नामजद किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।

 गुरुवार को प्रशासन गांव के माहौल को शांत करने का प्रयास करता रहा वहीं, पुलिस बल ने क्षेत्र में रूट मार्च किया। इस मामले में पुलिस अब तक 16 नामजद सहित 66 आरोपियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर चुकी है। इसके अलावा प्रभातफेरी को रोकने में हुए धरना-प्रदर्शन पर 40 लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई भी की।

बता दें कि क्षेत्र के सिठमरा गांव में मंगलवार को गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति के नारे लगाकर प्रभात फेरी निकाल रहे ग्रामीणों को पुलिस ने रोक दिया था।

पुलिस ने इससे शांतिभंग का अंदेशा जताया और लोगों से देशभक्ति के गाने न बजाने और नारे न लगाने को कहा। इससे नाराज ग्रामीण रूरा-झींझक मार्ग पर धरना पर बैठ गए थे। बाद में सीओ अकबरपुर ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत करवाया। हालांकि, बाद में पुलिस ने 40 लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर दी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed