फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Strengthen cyber cell in every police station, file report immediately in suspicious cases: ADG

प्रत्येक थाने में साइबर सेल को करें मजबूत, संदिग्ध मामलों में तुरंत दर्ज करें रिपोर्ट : एडीजी

Thu, 16 Oct 2025 01:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 16 Oct 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Strengthen cyber cell in every police station, file report immediately in suspicious cases: ADG
कानपुर देहात। डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, जिनमें ऑनलाइन फ्रॉड, साइबर स्टॉकिंग एवं महिलाओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर उत्पीड़न प्रमुख हैं। प्रत्येक थाने में साइबर सेल को मजबूत बनाएं और संदिग्ध मामलों में तुरंत रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रक्रिया तेज करें। यह बात एडीजी आलोक सिंह ने बुधवार देर शाम को अकबरपुर थाना में गोष्ठी के दौरान कहीं।
विज्ञापन

अपर पुलिस महानिदेशक आलोक सिंह बुधवार शाम को अकबरपुर थाना पहुंच कर गार्ड ऑफ ऑरन से सलामी ली। इसके बाद थाना परिसर का निरीक्षण किया। इसके बाद एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय, सभी सीओ व थानाध्यक्षों के साथ गोष्ठी की। जिसमें उन्होंने कहा कि पुलिस बल को जन-केंद्रित दृष्टिकोण अपनाते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मिशन शक्ति अभियान 5.0 को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए ।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक थाना स्तर पर मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला हेल्प डेस्क को सक्रिय रखा जाए और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाए जाएं। मिशन शक्ति के माध्यम से हम न केवल अपराधों की रोकथाम करेंगे, बल्कि समाज में महिलाओं के प्रति सकारात्मक बदलाव भी लाएंगे। इसके अलावा उन्होंने दीपावली त्योहार को लेकर बाजारों, मंदिरों व सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही पटाखों एवं आतिशबाजी के दुरुपयोग पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए। बाद में पुलिस बल के साथ अकबरपुर में पैदल गश्त कर व्यापारियों से उनकी समस्याओं को भी सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed