Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Strange condition of husband in Banda, given triple talaq to wife, do halala with brother in law

‘साथ रहना है, तो करो हलाला': शौहर की शर्त! भाई-बहनोई से करो हलाला, पत्नी को दिया तीन तलाक, पढ़ें पूरा मामला

Mon, 01 May 2023 06:23 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 01 May 2023 06:23 AM IST
सार

Banda News: भाई या बहनोई से हलाला के बाद ही साथ रखूंगा। पिछले डेढ़ साल से बांदा की एक युवती अपने हक के लिए जूझ रहीं हैं। पति ने शर्त रखी है कि हलाला करेगी, तब ही साथ रहेगी। यदि किसी से शिकायत की, तो जान से मार दूंगा।

विज्ञापन
Strange condition of husband in Banda, given triple talaq to wife, do halala with brother in law
हलाला - फोटो : सांकेतिक चित्र

विस्तार

बांदा जिले में तीन तलाक और हलाला का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां शौहर ने पहली बार घर पहुंचकर तलाक दिया। इसके बाद दूसरी बार फोन पर तीन तलाक दिया। अब शर्त रखी है कि बड़े भाई और बहनोई दोनों से हलाला करोगी, तभी साथ रखूंगा।

विज्ञापन

साथ ही धमकाया कि कहीं शिकायत की, तो जान से मार दूंगा। पीड़िता ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। शहर कोतवाली क्षेत्र के गायत्रीनगर की युवती का निकाह 22 जुलाई 2015 को पैलानी थानाक्षेत्र के सबादा गांव निवासी अली मोहम्मद से हुआ था।
विज्ञापन

ससुरालीजन दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते रहे। निकाह के सालभर के अंदर शौहर सऊदी कमाने चला गया। शौहर के जाते ही ससुरालियों ने प्रताड़ित और मार-पीटकर घर से निकाल दिया। करीब चार साल से पीड़िता मायका में है। जून 2022 को शौहर सऊदी से लौटा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

दो बार दिया तीन तलाक
अपनी भाभी और बहनोई को लेकर गायत्रीनगर पहुंचा, जहां गालीगलौज करते हुए बीवी को तीन तलाक कह दिया। दूसरे दिन फोन पर तीन तलाक दिया। अब शर्त रखी है कि दोबारा साथ रहना है तो बड़े भाई (जेठ) और बहनोई से हलाला करना होगा। धमकाया कि अगर कहीं शिकातय की तो जान से मार दूंगा।

पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज
पीड़िता की तहरीर पर आरोपित पति, उसके बड़े भाई नूर मोहम्मद, जेठानी, बहनोई इसरत खान निवासी आलमपुर बबेरू के खिलाफ उत्पीड़न, गालीगलौज, धमकी और मुस्लिम महिला विवाह अधिकारों की सुरक्षा की धारा में एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed