फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   story of Pakistani citizen waqas news update

भारत में दस साल सजा काटने के बाद वकास की पाक रवानगी, जाते-जाते कह गया ये बड़ी बात

Sun, 12 May 2019 07:08 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 12 May 2019 07:08 PM IST
विज्ञापन
story of Pakistani citizen waqas news update
वकास अहमद

जेल से रिहाई के बाद दो माह से कानपुर के बिठूर थाने में रह रहे पाकिस्तानी नागरिक वकास अहमद उर्फ इब्राहिम खान की रविवार को पाकिस्तान के लिए रवानगी हो गई। वकास ने अपनी सजा को भगवान श्रीराम की तरह वनवास काटने जैसा बताया।

विज्ञापन


साथ ही बिठूर थाने में बिताए गए समय की बातें साझा की। इस मौके पर वकास ने फिर भारत आने की इच्छा जताई। 14 मई को वकास पाकिस्तानी अफसरों को सौंप दिया जाएगा। 

विज्ञापन

story of Pakistani citizen waqas news update
वकास अहमद
बता दें वकास अहमद 2005 में दिल्ली में भारत-पाकिस्तान के बीच मैच देखने आया था। इसके बाद वापस नहीं गया। मई 2009 में एटीएस के तत्कालीन इंस्पेक्टर ने वकास को कानपुर महानगर में मंधना स्थित एक साइबर कैफे से दबोचा था।

उसके पास से भारत का नक्शा, कई गोपनीय दस्तावेज और सेना के मूवमेंट से जुड़े कागजात मिले थे। कोर्ट ने वकास अहमद को 10 साल की सजा सुनाई थी।

story of Pakistani citizen waqas news update
वकास अहमद उर्फ इब्राहिम खान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
12 फरवरी को सजा पूरी करने के बाद जेल से रिहा हुआ वकास बिठूर थाने में पुलिस की निगरानी में रह रहा था। पाकिस्तानी नागरिक वकास अहमद उर्फ इब्राहिम खान बस कहने को बिठूर थाने में पुलिस की निगरानी में रह रहा था।

वह थाने के परिसर में बनी पुलिस बैरक के एक कमरे में रहता था। पुलिस वालों के साथ खाता-पीता था। जरूरत पर थाने के कामकाज में मदद भी करता था। वकास के मुताबिक जेल की चहारदीवारी के बीच 10 साल गुजारे, लेकिन यहां (थाने में) आजादी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed