फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Story of deception in love: Relationship with lover four years ago, left after getting pregnant, ASP gave instructions for action

प्यार में धोखे की कहानी: चार वर्ष पूर्व प्रेमी से जोड़ा रिश्ता, गर्भवती होने पर छोड़ा, एएसपी ने दिए कार्रवाई के निर्देश

Thu, 14 Jul 2022 10:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 14 Jul 2022 10:32 PM IST
सार

लोनार कोतवाली क्षेत्र के गांव की रहने वाली एक युवती से युवक ने शादी का झांसा देकर चार साल तक दुष्कर्म किया। जब वह गर्भवती हो गई, तब छोड़कर फरार हो गया। युवती ने एसपी ऑफिस पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई है।
 

विज्ञापन
Story of deception in love: Relationship with lover four years ago, left after getting pregnant, ASP gave instructions for action
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले में प्रेम में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। दरअसल, यहां की एक युवती चार साल प्रेमी से रिश्ता जोड़कर पानीपत में पत्नी बनकर रही। गर्भवती होने पर प्रेमी ने उसे छोड़ दिया। प्यार में धोखा खाई पीड़ित न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। गुरुवार को उसने एएसपी पश्विमी को प्रार्थना पत्र देकर मदद की गुहार लगाई।

विज्ञापन

लोनार कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि फर्रुखाबाद निवासी युवक का पड़ोसी के घर आना जाना था। वर्ष 2017 में उनके बीच प्रेम संबंध हो गए। फोन पर बात करते-करते नजदीकियां बढ़ गईं। 14 जुलाई 2017 को वह प्रेमी के साथ फरार हो गई। प्रेमी उसे हरियाणा के पानीपत के अर्जुनगढ़ ले गया।
विज्ञापन

यहां आठ महीने पहले वह गर्भवती हो गई थी। डेढ़ माह पूर्व प्रेमी उसे वापस लेकर आ गया। वह लोनार कस्बे में किराये पर कमरा लेकर रहने लगा। कुछ दिन पहले वह फर्रुखाबाद जाने की बात कहकर चला गया। इसके बाद से उसने बातचीत करना बंद कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर किराया न मिलने पर मकान मालिक ने उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद से वह भटक रही है। स्थानीय पुलिस ने शिकायत करने पर न्याय नहीं मिला। एएसपी पश्विमी दुर्गेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed