फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Storm and rain wreak havoc, 40% of wheat and maize crops damaged

Kanpur News: आंधी-बारिश से तबाही, 40 फीसदी गेहूं और मक्के की फसल को नुकसान

Sun, 05 Apr 2026 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Storm and rain wreak havoc, 40% of wheat and maize crops damaged
कन्नौज। पश्चिमी विक्षोभ के कारण दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला है। रुक-रुक कर हो रही बारिश ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। गेहूं और आलू किसानों को काफी नुकसान पहुंचा है। रविवार दोपहर तक तेज धूप रही पर बाद में घने बादल छा गए। देर शाम तक हल्की बारिश होती रही। इससे जहां आमजन को गर्मी से निजात मिलीं। वहीं कटी हुई गेहूं की फसल बर्बाद होने की चिंता किसानों को सता रही है। खेत में खड़ी फसलें भी गिरकर चौपट हो रही हैं। इस आंधी-बारिश से 40 फीसदी गेहूं और मक्के की फसल को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

उधर, तालग्राम में तेज आंधी और बारिश से तैयार गेहूं की फसल गिर गई। हल्के ओले गिरने से किसान फसल में नुकसान को लेकर चिंतित हैं। कटाई से पहले बारिश से बालियां भीगने से दाने काले पड़ने का खतरा है। किसानों ने प्रशासन से सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है। एडीएम देवेंद्र सिंह ने लेखपालों को फसलों के नुकसान का विस्तृत सर्वे कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि शासन स्तर से किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिलाया जा सके। हरदेवपुरवा में कच्चा मकान गिरने से एक मवेशी की मौत हुई है।
विज्ञापन

खड़ी और कटी दोनों तरह की फसलें तबाह



ठठिया। तहसील क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश ने गेहूं और मक्के की फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है। खेतों में तैयार खड़ी गेहूं की फसल गिर गई, वहीं कटी हुई फसल भीग कर खराब हो रही है। किसानों का कहना है कि 40 प्रतिशत तक नुकसान है। सबसे ज्यादा असर सुरसी गांव में देखने को मिला। वहां पर खड़ी और कटी दोनों तरह की फसलें आंधी और बारिश की चपेट में आकर तबाह हो गईं। तेज हवाओं के चलते मक्का की फसल भी पूरी तरह बर्बाद हो गई। किसान दिनेश कटियार, जयराम, नंदकिशोर, सिपाहीलाल, लाल सिंह, श्रीनारायण, राममिलन, संजय, संतोष, होरीलाल ने बताया कि खेत में कटी पड़ी गेहूं की फसल आंधी-पानी में उड़ गई और भीग कर खराब हो गई है। किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। एसडीएम राजेश कुमार, नायब तहसीलदार सतीश कनौजिया, कृषि विभाग के आलोक कुमार और लेखपाल सद्दाम हुसैन ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed