{"_id":"5fa1aa3b99f2fc52d96eac4c","slug":"stop-of-rewa-express-starts-in-jhinjhak-after-president-s-intervention","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात: राष्ट्रपति के हस्तक्षेप के बाद झींझक में रीवा एक्सप्रेस का ठहराव शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात: राष्ट्रपति के हस्तक्षेप के बाद झींझक में रीवा एक्सप्रेस का ठहराव शुरू
Wed, 04 Nov 2020 12:39 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 04 Nov 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पैतृक गांव परौंख के समीप दिल्ली-हावड़ा रेल रूट के झींझक रेलवे स्टेशन पर मंगलवार से डाउन की रीवा एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हो गया है। इससे स्थानीय लोगों को राहत मिली है। एक माह पहले रेलवे अधिकारियों ने ठहराव रद्द कर दिया था।
व्यापारी नेता श्याम मोहन दुबे ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र भेजकर समस्या बताई थी। राष्ट्रपति के हस्तक्षेप के बाद फिर से रीवा एक्सप्रेस का ठहराव शुरू होने पर क्षेत्र के लोगों में खुशी है। वर्ष 2007 में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के प्रयास से झींझक स्टेशन में अप व डाउन की रीवा एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हुआ था।
इससे व्यापारियों व क्षेत्र के अन्य लोगों को आवागमन में सहूलियत मिल रही थी। दो वर्ष पूर्व रेल अधिकारियों ने दिल्ली जाने वाली अप की रीवा एक्सप्रेस का ठहराव बंद कर दिया था जबकि, रीवा जाने वाली डाउन की रीवा एक्सप्रेस का ठहराव हो रहा था।
विज्ञापन
कोराना काल में ट्रेनों का संचालन बंद रहा। एक अक्तूबर से संचालन शुरू हुआ तो डाउन की रीवा एक्सप्रेस सिर्फ एक दिन झींझक स्टेशन पर रुकी। दो अक्तूबर से अधिकारियों ने रीवा एक्सप्रेस का ठहराव बंद करा दिया।
युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्याम मोहन दुबे ने चार अक्तूबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र भेजकर रीवा एक्सप्रेस का ठहराव कराने की मांग की थी। राष्ट्रपति भवन के सचिव अशोक कुमार ने रेल मंत्रालय व चेयरमैन रेलवे बोर्ड को पत्र भेजकर उचित कार्यवाही के निर्देश दिए थे।
रेल अधिकारियों ने झींझक रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की रात्रि से डाउन की रीवा एक्सप्रेस का ठहराव सुनिश्चित कर दिया है। ट्रेन रात में लगभग 1.50 बजे स्टेशन पर आती है। स्टेशन अधीक्षक झींझक वेद प्रकाश ने बताया कि चार नवंबर से डाउन की रीवा एक्सप्रेस का ठहराव होगा।